
आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को अगस्त 24 को दिल्ली सरकार के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए गए। दरअसल, सिन्हा ने शाहदरा जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस द्वारा आयोजित कौशल विकास कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों की तारीफ कर दी जो बीजेपी कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा “उन्हें खरी-खरी बात करने में जरा भी संकोच नहीं है. केजरीवाल सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है।" इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मौजूद रहे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने खासतौर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों को इनसे सीखना चाहिए कि शिक्षा का स्तर कैसे बढ़ाया जाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद से शिक्षा, चिकित्सा का स्तर काफी गिर गया है।
Member of Parliament @ShatruganSinha's full speech in a Skill Development Programme for Identified Manual Scavengers organized by District Magistrate, Shahdara.
Part -1of2
उत्तर-पूर्व संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडेय के बारे में उन्होंने लोगों से अपना प्यार देने को कहा. अपने संबोधन के दौरान सिन्हा ने कहा, “पांडे बहुत अच्छे व्यक्ति हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आप सभी भी उन्हें आशीर्वाद दें ताकि वह खुश रहें और आपको भी खुश रख सकें”
सिन्हा ने दिल्ली सरकार के कामों की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. उसके कार्यों की तारीफ हो रही है. मैं सभी कार्यों में आपके साथ हूं और आपके साथ आगे भी रहूंग. दिल्ली सरकार जिंदाबाद, आप जिंदाबाद. जय बिहार और जय हिंद.”
चर्चा है कि आम आदमी पार्टी के साथ नजदीकियां दिखा रहे शत्रुघ्न सिन्हा लोक सभा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी इस तरह की किसी संभावना को सिरे से नकार रही है। AAP का कहना है कि यह दिल्ली सरकार का प्रोग्राम था और सिन्हा सरकार की नीतियों के समर्थक रहे हैं। इसका कई मौकों पर उन्होंने खुलकर इजहार भी किया है ऐसे में उनके आने के कोई मायने नहीं लगाए जाने चाहिए।
वहीं दिल्ली सरकार के कायर्क्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की उपस्थिति से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। बिहार के पटना साहिब से सांसद सिन्हा पिछले तीन-चार सालों से कई बार पार्टी विरोधी बयान दे चुके हैं।
सिद्धू का भी किया बचाव
Comments