आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी 18 की सुबह अचानक ही पूर्वी दिल्ली के जीटीबी सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान केजरीवाल अपने पुराने अन्दाज में नजर आये। केजरीवाल ने इमरजेंसी वार्ड से लेकर जनरल वार्ड तक हर जगह जाकर मरीजों का हाल जाना। उनके साथ दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन भी मौजूद थे। मरीजों ने अपनी समस्या बताई। कहा लाइन में तीन चार घंटे तक खड़ा रहना पड़ता है। एक दिन के बाद भी नंबर नहीं आता। हर मरीज परेशान अस्पताल में मौजूद लगभग हर मरीज ने शिकायत अस्पताल की अव्यवस्था और बदहाली को लेकर शिकायत किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को शिकायतों पर कार्यवाई करने का भरोसा दिलाया। केजरीवाल ने मरीजों से हेल्प लाइन नंबरों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इस पर मरीजों ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर की गई शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। वैसे केजरीवाल को हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज़ करने पर कोई कार्यवाही न किए जाने की पूर्व में भी कई बार जनता द्...