Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bhutan

पाकिस्तान के दुःख भरे दिनों का हो चुका आगाज़

भारत से  पंगा लेकर और उरी में आतंकी हमला करवाकर पाकिस्तान बड़ी मुसीबत में फंस गया है क्योंकि भारत ने उसे दुनिया में अलग थलग करना शुरू कर दिया है, भारत को इसमें सफलता भी मिलनी शुरू हो गयी है क्योंकि भारत के इस्लामाबाद सार्क सम्मलेन का बहिस्कार करने के बाद पडोसी देशों बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और भूटान ने भी इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मलेन का बहिष्कार कर दिया है। अभी तक पाकिस्तान इस मुगालते में था कि भारत की पिछली सरकारों की भांति वर्तमान सरकार भी शायद गीदर भभकियाँ दे कर अपनी जनता को भ्रमित कर देगी, परन्तु दांव उल्टा ही पड़ गया।  पाकिस्तान से बदला लेने के लिए भारत के पास दो रास्ते थे, एक तो तुरंत हमला कर देना और दूसरा उसे अलग थलग करके और उसे आतंकी राष्ट्र साबित करके सभी लोगों को इकठ्ठा करके उसे पिटवाना, आपने देखा होगा जब कोई चोर चोरी करता है तो उससे बदला लेने के लिए सभी पडोसी लोगों में उसे पहले चोर साबित करना पड़ता है, जब वह चोर साबित हो जाता है तो सभी पडोसी उसे चोर चोर बोलने लगते हैं और एक दिन सभी लोग मिलकर उसे कूट देते हैं। भारत ने भी यही रास्ता अपनाया है। ...

भारत और भूटान एक सच्चे मित्र --वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि भूटान सतत विकास का एक बड़ा उदाहरण है, जो दुनिया को सिखाता है कि कैसे आकांक्षाओं और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बिठाते हुए शासन किया जाए। श्रीमती राजे अगस्त 25 की शाम को भूटान की राजधानी थिम्पू में माउण्टेन इकॉज लिटरेरी फेस्टीवल के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भूटान के भारत से हमेशा से दोस्ताना संबंध रहे हैं। प्रकृति की खुबसूरत छटाओं के बीच स्थित यह देश दुनिया के लि ए आशा की एक किरण जगाता है। प्रगतिशील एवं निर्देशित शासन यहां की पहचान है। श्रीमती राजे ने कहा कि राजस्थान एवं भूटान में कुछ समानताएं हैं। दोनों ही प्रकृति का बहुत सम्मान करते हैं। दोनों ही देश लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रसन्नता को विकास के पैमाने के रूप में देखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का विकास मॉडल आज पूरे भारत में सराहा जा रहा है। हमारी सरकार राजस्थान के लोगों के हेप्पीनेस इण्डेक्स को ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। सकल हेप्पीनेस इण्डेक्स को बढ़ावा देने की भूटान की फिलॉसोफी से भी हमारे प्रयासों का कहीं न कहीं...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)