आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 50 के दशक में भारत की बेहतरीन चाइल्ड स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं एक्ट्रेस डेज़ी ईरानी ने खुलासा किया है कि जब वह अपने स्टारडम के पीक पर थीं तो उनका रेप हुआ था और उन्हें प्रताड़ित किया गया था। मुंबई मिरर की खबर के अनुसार डेजी ईरानी ने अब अपनी चुप्पी तोड़ने का फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि इस समय कई बच्चे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इतने वर्षों बाद आखिर डेज़ी पर कौन सा ऐसा संकट आया कि बचपन का पाप अब जगजाहिर करना पड़ रहा है। वैसे भी अब डेज़ी जीवन के उस मोड़ पर जब आदमी को सहारे की जरुरत होती है, उम्र के इस पड़ाव पर रहस्योघाटन करने का तर्क समझ नहीं आता। माना सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए फ़िल्मी दुनियां में कुछ भी किया अथवा कहा जा सकता है। वैसे डेज़ी और मै उम्र के एक ही पड़ाव हैं, जब व्यक्ति को पुरानी बातों को भूल समाज को एक सभ्य कल की ओर शिक्षित करें। जहाँ तक बलात्कार की बात है, यह फिल्म जगत में कोई नहीं बात नहीं, आम बात है। जब पत्रकारिता शुरू की थी, तब 70 के दशक की एक चर्चित नायिका ने साक्षात्सार में किसी प्रश...