Skip to main content

6 साल की उम्र में गार्जियन ने ही किया रेप-- डेज़ी ईरानी

आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 
50 के दशक में भारत की बेहतरीन चाइल्ड स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं एक्ट्रेस डेज़ी ईरानी ने खुलासा किया है कि जब वह अपने स्टारडम के पीक पर थीं तो उनका रेप हुआ था और उन्हें प्रताड़ित किया गया था। 
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार डेजी ईरानी ने अब अपनी चुप्‍पी तोड़ने का फैसला इसलिए लिया है, क्‍योंकि इस समय कई बच्‍चे फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री में काम कर रहे हैं।
इतने वर्षों बाद आखिर डेज़ी पर कौन सा ऐसा संकट आया कि बचपन का पाप अब जगजाहिर करना पड़ रहा है। वैसे भी अब डेज़ी जीवन के उस मोड़ पर जब आदमी को सहारे की जरुरत होती है, उम्र के इस पड़ाव पर रहस्योघाटन करने का तर्क समझ नहीं आता। माना सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए फ़िल्मी दुनियां में कुछ भी किया अथवा कहा जा सकता है। 
वैसे डेज़ी और मै उम्र के एक ही पड़ाव हैं, जब व्यक्ति को पुरानी बातों को भूल समाज को एक सभ्य कल की ओर शिक्षित करें। जहाँ तक बलात्कार की बात है, यह फिल्म जगत में कोई नहीं बात नहीं, आम बात है। जब पत्रकारिता शुरू की थी, तब 70 के दशक की एक चर्चित नायिका ने साक्षात्सार में किसी प्रश्न के उत्तर के कहा था कि "बिना किसी गॉडफादर के कोई इस लाइन में टिक नहीं सकती। उसे अपने गॉडफादर की हर बात को मानना पड़ता है।" फिर शादी के प्रलोभन में कितनी नायिकाएँ महीनों-महीनों उस नायक के साथ रहीं, लेकिन निचोड़ा और फेंक दिया। क्या यह बलात्कार नहीं? उनमे से कुछ का तो स्वर्गवास भी हो चूका है। इनमे से कुछ की तो बहुत ही दयनीय मौत हुई है। खैर, डेज़ी की बात गले नहीं उतर रही।    
 डेजी जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी की बहन हैं. फरहान और जोया हनी के बच्चे हैं. फराह खान और फरहान अख्‍तर की मौसी डेजी ईरानी ने आखिरकार 60 सालों बाद अपने साथ हुई इस आप-बीती को जगजाहिर किया है। डेजी ने बताया, जब वह 6 साल की थीं तो उनका रेप हुआ था उस वक्त वह मद्रास (चेन्नई) में फिल्म 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग कर रही थीं।'  
डेजी ने बताया, 'उस वक्त मैं काफी छोटी थी लेकिन उस वक्त का दर्द आज भी मुझे याद है कि किस तरह उसने मुझे बेल्ट से मारा।' डेजी ने आगे बताया कि 'आरोपी की मौत हो चुकी है, उसका नाम नजर था। आरोपी मशहूर सिंगर जोहराबाई अंबालेवाली का रिलेटिव था और इंडस्ट्री में उसकी काफी पहचान थी। जिस वजह से मैं डर गई।'
डेजी ने कहा कि चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के लिए यह हमेशा काफी मुश्किल भरा होता है। डेजी ने अपनी मां के कहने पर महज 4 साल की उम्र से फिल्‍मों में काम किया। उन्‍होंने 'नया दौर', 'जागते रहो', 'बूट पॉलिश' और 'धूल का फूल' जैसी 50 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया. अधिकांश फिल्‍मों में वह एक लड़के के किरदार में नजर आई। उस दौर के मशहूर कलाकार अशोक कुमार, राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद, वैजयंतीमाला और मीना कुमारी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आ चुकी हैं। मीना कुमारी के साथ उनका काफी करीबी रिश्ता रहा और उन्होंने एक बार कहा था कि मीना कुमारी मेरी मां हैं। उनका मेरे प्रति प्रेम बहुत ज्यादा था। डेजी आखिरी बार शाहरुख खान स्‍टारर फिल्‍म 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' में नजर आ चुकी हैं।
फिल्मों में मां करवाती थी काम
इतना ही नहीं डेजी ने बताया कि उनकी मां महत्वाकांक्षी थीं. उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र में जबरन फिल्म में डाल दिया.  उन्होंने कहा, ‘हमारी मां पेरिन को शुक्रिया क्योंकि जब हम बच्चे थे तो हमारी लाइफ कभी न खत्म होने वाली एक ब्लैक कॉमेडी की तरह थी.’ डेजी ने यह भी बताया कि बचपन में उन्हें कई शिफ्ट में काम करना पड़ा. उन्होंने करीब 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. डेजी दिलीप कुमार, अशोक कुमार और देव आनंद जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं. उन्होंने नया दौर, जागते रहो, बूट पॉलिश, धूल का फूल जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
बहनों को लेकर प्रोटेक्टिव थीं डेजी
डेजी ने बताया कि बाद में जब उनकी बहन ग्लैमर इंडस्ट्री में काम करने आईं तो अपने साथ हुए हादसे की वजह से बहनों को लेकर वो काफी प्रोटेक्टिव थीं. डेजी के मुताबिक वो चाहती थीं कि हमारी जल्दी से शादी हो जाए और अहम अपने घर से निकल जाए. डेजी ने कहा उनके पिता उन्हें काफी प्यार करते थे. पर उन्हें अपने काम से फुर्सत नहीं मिलती थी. वो अपनी मां से भी प्यार करती थीं. डेजी ने यह भी कहा, उन्हें लगता है कि वो अपनी मां से नफरत भी करती थीं.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...