अप्रैल 22 से देश में 12 साल तक की बच्ची के साथ बलात्कार पर फांसी की सजा लागू हो गई है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए हर ओर से इस तरह की सजा की मांग की जा रही थी। एक तरफ जहां एक तरफ जहां बच्चियों के खिलाफ यौन अत्याचार रोकने के मकसद के मोदी सरकार ने कानून में संशोधन कर कड़े प्रावधान जोड़े तो वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ चुके एक नेता पर नाबालिग बच्ची से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। ये शर्मनाक मामला तमिलनाडु का है। बताया जा रहा है कि यहां एक 10 साल की एक बच्ची अपने परिवार के साथ ट्रेन में तिरुवनंतपुरम से चेन्नई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रात के वक्त किसी स्टेशन से एक शख्स ट्रेन में चढ़ा। रात में लोगों को सोता देख यह शख्स वहां पर बच्ची को इधर-उधर छूने लगा। अश्लीलता से छूते हुए उसने ऐसी हरकत कर दी कि बच्ची चीख पड़ी। ANI ✔ @ANI Tamil Nadu: KP Prem Ananth, a lawyer & a former BJP candidate from RK Nagar for 2006 Tamil Nadu assembly polls, arrested in Erode for allegedly sexually assaulting a 10-year-old girl onboard a train...