देश की एक प्रभावशाली महिला ने खुद को इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की बायोलॉजिकल बेटी घोषित किया है। प्रिया सिंह पॉल नाम की यह महिला भारत सरकार में डायरेक्टर जनरल रह चुकी हैं और कई प्राइवेट चैनलों पर बतौर एंकर, राइटर और डायरेक्टर काम भी कर चुकी हैं। अब तक सिर्फ मेनका गांधी को संजय गांधी की पत्नी और वरुण गांधी को उनकी संतान होने का गौरव हासिल था। प्रिया सिंह पॉल नाम की इस महिला ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा 'बहुत से लोगों ने मुझसे पूछी है ये बात। पर मुझे इसे बताने में कोई शर्म या डर महसूस नहीं होता। यह सच है कि वो (संजय गांधी) मेरे जैविक पिता थे और जब मेरा जन्म हुआ तो मेरा नाम प्रियदर्शिनी रखा गया था। मूसा और कृष्णा भी कहीं और जन्मे थे और किसी और के द्वारा पाले गये थे। जब महाभारत में कर्ण के सच का खुलासा हो गया था तो वो अपमानित तो नहीं हुआ था। जीसस भी अपनी मां की शादी की डेट से पहले ही आ चुके थे।' Priya Singh Paul updated her cover photo. January 7 at 8:34pm · A LOT OF PEOPLE ASK ME WHETHER IM AFRAID OR ASHAMED OF TELLING THE TRU...