Skip to main content

Posts

Showing posts with the label priyanka gandhi

क्या इन्दिरा गाँधी परिवार जनता पर बोझ बन गया है?

क्या आप जानते हैं कि गांधी परिवार  के सदस्यों के रहने के लिए दिल्ली में तीन-तीन बंगले अलॉट हैं? इस समय सीधे तौर पर गांधी परिवार के तीन वयस्क सदस्य हैं- सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तीनों एक घर में नहीं बल्कि अलग-अलग विशाल बंगलों में रहते हैं। शादीशुदा होने के नाते प्रियंका वाड्रा का अलग घर तो समझ में आता है लेकिन सोनिया और राहुल गांधी आखिर एक घर में क्यों नहीं रहते? कानूनी तौर पर देखा जाए तो सांसद के तौर पर सोनिया और राहुल को बंगला मिल सकता है, लेकिन प्रियंका तो सरकारी बंगले के लिए योग्य ही नहीं मानी जाएंगी, क्योंकि वो किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा की दिल्ली और आसपास के इलाकों में विशाल प्रॉपर्टी हैं, जिनमें वो रह सकती हैं। इसके बावजूद उन्होंने 35, लोधी एस्टेट पर सरकारी बंगले पर कब्जा जमा रखा है। इसमें वो अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। सरकार बंगले खाली क्यों नहीं कराती? तत्कालीन प्रधानमन्त्री इन्दिरा गाँधी ने राजे-रजवाड़ों का प्रिवी-पर्स समाप्त कर सरकारी खजाने पर पड़ रहे अतिरिक्त बोझ को कम करने ...

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को BJP सांसद ने कहा 'ठुमकेवाली'

आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार  ऐसा आभास होता है कि भाजपा के कुछ नेताओं को सत्ता का कुछ ज्यादा ही नशा हो गया है। जो 2019 में प्रधानमंत्री मोदी को भारी भी पड़ सकता है।  सपना चौधरी पर तंज करने वाले भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा बताइए कि आपकी ही पार्टी में कितने फ़िल्मी कलाकार हैं? क्या इसी तरह का तंज उन पर करने का साहस है? यदि नहीं, फिर दूसरी पार्टी को अपना समर्थन देने वालों/वालियों पर व्यंग क्यों? अश्विनी तानपुरा के तारों को झेड़ा है, अब ध्वनि का भी आनन्द लें और अपने ही सांसदों के चित्र देख, जवाब दें:-- बंगाल भाजपा नेत्री रूपा गांगुली  हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी को लेकर बीजेपी सांसद अश्विनी चोपड़ा ने जून 25 को तंज कसा था। अब सपना ने इशारों में इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही कहा कि वो (अश्विनी चोपड़ा) एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं। इसलिए उनसे माफी मांगने  के लिए  नहीं कहूंगी। सपना ने कहा कि वह एक एंटरटेनर हैं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती हैं।  सियासत की दुनिया में भले ही सपना की अभी कोई पैठ न...

प्रियंका गांधी के दांव ने बदल दिया कर्नाटक का सियासी गणित

कर्नाटक में चुनाव नतीजों के बाद सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी सबसे ज्यादा 104 सीटें लेकर सरकार बनाने का दावा ठोंक रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने बिना देर किए जिस तरह से जेडीएस को समर्थन का ऐलान किया, इससे पूरा सियासी गणित ही बदल गया। कांग्रेस के इस दांव ने कर्नाटक की सियासत में नया मोड़ ला दिया। कांग्रेस ने जिस तरह से ये दांव चला सभी के मन में एक ही सवाल उठा कि आखिर इस रणनीति का असली सूत्रधार कौन है?  सत्ता के गलियारों में मायावती के नाम के साथ-साथ प्रियंका गाँधी का भी नाम लेकर, शायद प्रियंका समर्थक, उनको राजनीति के अखाड़े में लाने की भूमिका निभा रहे हों। जैसाकि, कर्नाटक चुनाव घोषित होने से पूर्व ही त्रिशंकु विधान सभा की कल्पना की जा रही थी, परिणाम आने पर वही कल्पना वास्तविकता में परिवर्तित हो गयी।  आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कांग्रेस के जेडीएस को समर्थन देने का पूरा प्लान ना तो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का है और ना ही कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी का। जानिए, आखिर किसने दिया जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को सीएम पद का ऑफर देने ...

चाहे सोनिया लड़ें या प्रियंका, रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं जीतेगी पार्टी--दिनेश प्रताप सिंह,कांग्रेस MLC

रायबरेली के वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता और दो बार विधान‍परिषद सदस्‍य रह चुके दिनेश प्रताप सिंह अब भाजपा में शामिल होने वाले हैं। शनिवार को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह पार्टी में शमिल होंगे। सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने पार्टी के गढ़ से उनके सबसे छोटे भाई को टिकट देने से शुरू में मना कर दिया था। कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है। एमएलसी ने आगे कहा, ”चाहे सोनिया गांधी हों या प्रियंका गांधी, (2019) लोकसभा चुनावों में रायबरेली से कोई चुनाव जीत नहीं पाएगा।” दिनेश ने द इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत में कहा, ”मेरे भाई (राकेश सिंह) को विधानसभा चुनाव (2017) के लिए बीजेपी ने टिकट ऑफर किया था लेकिन मैंने उसे इसके लिए मना किया। क्‍योंकि यह गलत होता कि एक भाई कांग्रेस में है और दूसरा बीजेपी से लड़ रहा है। मैंने प्रियंका से उसे (राकेश) टिकट देने को कहा था, जिन्‍होंने पहले यह कहकर मना कर दिया कि रायबरेली में ठाकुरों को टिकट नहीं दिया जा सकता।” राकेश को बाद में रायबरेली की हरचंदपुर सीट से टिकट मिला और वह जीते भी। सिंह ने आरोप लगाया, ...

राहुल गांधी से उठ रहा कांग्रेसी नेताओं का भरोसा, सीनियर नेता बोले – लेकिन बिल्ली के गले में घंटी बांधे

महाराष्ट्र और ओडिशा में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इन आरोपों की छींटों से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बचे नहीं हैं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, दोनों राज्यों में फिडड्डी साबित होने के लिए के बाद कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने राहुल गांधी की क्षमताओं पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया है। हालांकि, ये सवाल अभी दबी आवाज में उठ रहे हैं। अभी भी इस बात पर मंथन हो रहा है कि राहुल गांधी समेत पूरे आलाकमान के सामने यह बात कहेगा कौन ? ओडिशा और महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार के लिए फंड की कमी को भी जिम्मेदार ठहराया गया था। अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। खबर के मुताबिक, एक सीनियर नेता ने तो यहां तक भी कह दिया कि, ‘बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधकर उससे कौन सवाल करे?’ 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने नए सिरे से प्लानिंग शुरू की थी। लेकिन उससे पार्टी में नई ऊर्जा आने की जगह पार्टी राज्यों के चुनावों में और बुरी तरह हारी। सीनियर नेताओं ने कहा है कि मोदी सरकार को काउंटर करने के लिए राहुल गांधी के पास कोई गेम प्...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)