Skip to main content

Posts

Showing posts with the label air-attack

पाकिस्तान पर हवाई हमले की तैयारी???

पाकिस्तान की तरफ से चलाए जा रहे प्रॉक्सी वार के बीच भारत के कड़े रुख के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय वायु सेना ने अपने अधिकारियों को शॉर्ट नोटिस में बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है. एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की तरफ से वायु सेना के 12,000 अधिकारियों को लिखे गए निजी पत्र में कहा गया है कि मौजूदा हालात में हमारे चारो ओर निरंतर खतरा मौजूद है, ऐसे में हमें एक शॉर्ट नोटिस पर भी बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा. इस खत में धनोआ ने पक्षपात और यौन उत्पीड़न के मामलों का भी जिक्र किया है. साथ ही पत्र में कम संसाधनों का भी उल्लेख किया गया है. एयर चीफ मार्शल ने लिखा है कि वायुसेना अपने पास 42 फाइटर प्लेन दस्ते रख सकती है, लेकिन मौजूदा स्थिति में हमारे पास 33 ही मौजूद हैं. पत्र में पाकिस्तान की तरफ से लगातार चलाए जा रहे प्रॉक्सी वार का जिक्र करते हुए कहा गया है कि लगातार सेना के कैंपों पर आतंकी हमले हो रहे हैं जिस वजह से जम्मू -कश्मीर में अशांति का माहौल है. वायुसेना प्रमुख के इस खत पर 30 मार्च का साइन है. ये खत वायु सेना प्रमुख के पद पर धनोआ की नियुक्ति के 3 महीने के बाद लिखा ...

यमन में हवाई हमले में 47 लोगों की मौत

saudi arab के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले में yaman में 47 लोगों की मौत हो गई है। ये हमले पश्चिमी बंदरगाह होदेदा के उस इलाक़े पर किए गए जो हूती विद्रोहियों के कब्जे में है। मारे जाने वालों में कई विद्रोहियों समेत आम नागरिक भी शामिल हैं। हूती मीडिया के मुताबिक इस हमले में 43 लोग मारे गए हैं। यमन में हूती विद्रोहियों 2014 से सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनका कई शहरों पर नियंत्रण है। अरब गठबंधन यमन के निर्वासित राष्ट्रपति को फिर से सत्ता दिलवाने के लिए हूतियों पर हमले कर रहा है। इस बीच यमन के राष्ट्रपति ने इन हमलों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र का शांति प्रस्ताव ठुकरा दिया है। यह प्रस्ताव यूएन के राजदूत इसमाइल ओल्ड शेख अहमद द्वारा दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2015 से छिड़े इस युद्ध में अब तक करीब सात हजार लोगों की जान जा चुकी है। इसमें आम नागरिक भी शामिल हैं। हवाई हमलों में नागरिकों की मौतों को लेकर अरब गठबंधन की कई बार आलोचना हो चुकी है। इसी महीने राजधानी सना में एक कब्रगाह पर हुए हवाई हमले में 140 से अधिक लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर आम नागरिक थ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)