आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर जारी विवाद अभी भारत में थमा नहीं है लेकिन लाहौर पहुंचे कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर अपने बयानों से इसे और तूल देते नजर आ रहे हैं। अय्यर ने मई 7 को मोहम्मद अली जिन्ना की तुलना महात्मा गांधी से की। अय्यर इसके पहले लाहौर में एक कार्यक्रम के दौरान जिन्ना की प्रशंसा करते हुए उन्हें कायदे आजम कहा। अय्यर ने कथित रूप से कहा कि 'सरकार के गुंडों ने कायदे आजम जिन्ना की तस्वीर एएमयू के हॉल से उतरवा दिया।' अपने इस बयान के बाद अय्यर विवादों में आ गए। बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के हॉल में जिन्ना की तस्वीर मिलने पर विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, मामला तूल पकड़ने पर एएमयू प्रशासन ने जिन्ना की तस्वीर वहां से हटा ली। भारत में अभी यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा है कि अय्यर पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना पर बयान देकर राजनीतिक विवाद पैदा करने से नहीं चूक रहे। अय्यर ने लाहौर में कहा, 'मैंने जिन्ना को कायदे आजम के नाम से बुलाया। मेरे ऐसा कहने पर भारत के टीवी एंकर्स यह पू...