पाकिस्तान की माला जपने वालों डूब मरो : आशा भोसले के निधन पर न्यूज चैनलों ने चलाए कार्यक्रम, पाकिस्तान की PEMRA ने भेजे नोटिस
भारत में पाकिस्तान के नाम की माला जपने वालों को अब तो हकीकत में डूब कर मर जाना चाहिए। पाकिस्तान द्वारा अमेरिका-इजराइल-ईरान में चौधरी बनने पर कितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की जा रही थी और वार्ता फैल होने पर सबके घरों में मातम छा गया और आशा भोसले के निधन के समाचार को चलाने पर चैनलों को नोटिस मिलने पर अब सबकी आवाज़ बंद है, मानो किसी ने उनके होंठो को फेविकोल से चिपका दिया हो। बहुचर्चित गायिका आशा भोसले के निधन का समाचार चलाने से पाकिस्तान में कौन-सा पहाड़ गिर गया था जो PEMRA द्वारा चैनलों को नोटिस भेजा गया है। पाकिस्तान में दिवंगत सिंगर आशा भोसले को लेकर प्रसारित कार्यक्रमों पर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की मीडिया वॉच डॉग कुछ न्यूज चैनलों से नाराज है क्योंकि उन्होंने आशा भोसले के निधन के बाद विशेष कार्यक्रम और गानों का प्रसारण किया था। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने उर्दू चैनल जियो न्यूज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि चैनल ने आशा भोसले को लेकर लंबा ट्रिब्यूट कार्यक्रम दिखाया और इस दौरान उनके कई गाने भी प...