जिस हरियाणा के बारे में कांग्रेसी, चौटाला पार्टी व विपक्ष के लोग भाजपा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पानी पी-पी कर कोसते हुए कहते थे कि हरियाणा में कल चुनाव करवा दो भाजपा का सफ़ाया हो जाएगा।उन लोगों के मुँह पर तमाचा मारकर सिरसा नगर पालिका में सारे विपक्ष का ही सूपड़ा साफ़ कर दिया। इनेलो के अपने गढ़ माने जाने वाले सिरसा के नगरपालिका चुनाव मे इनेलो का सफाया कर सबको दिन में तारे दिखा दिए। भाजपा ने इनेलो को पछाड़ते हुए 31 वार्डो मे से 17 वार्डो मे जीत दर्ज की है सबसे बड़ी बात ये रही है की इनेलो और कॉंग्रेस कहती थी की सिम्बल पर चुनाव लड़कर देखे भाजपा तो भाजपा ने तो सिम्बल ( कमल के फूल ) पर चुनाव लड़ा पर दूसरी सभी पार्टियाँ सिम्बल पर चुनाव लड़ने से भाग गई और नतीजा बीजेपी के आगे सभी पार्टी धरातल पर औंधे मुँह गिर गयी।सिरसा ने बता दिया की अब चुनाव विकास के मुद्दे पर ही होंगे ना की जाति या धर्म पर ? वास्तव में लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा का हरियाणा में इतना वजूद नहीं था। बस इतना जानते कि यह केवल वोट काटने और साम्प्रदायिकता फ़ैलाने व...