Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #Kangana Ranaut

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, 17 जनवरी को होगी रिलीज

आपातकाल पर बनाई गई फिल्म ‘इमरजेंसी’ को आखिरकार सेंसर बोर्ड की इजाजत मिल गई है। कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज की जाएगी। इन तारीखों का ऐलान भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। कंगना रनौत की इस फिल्म को सबसे पहले जून, 2024 में रिलीज किया जाना था। हालाँकि, कंगना के चुनाव लड़ने के कारण यह रुक गई थी। इसके बाद सितम्बर में इस फिल्म को लेकर कई सवाल उठे। कुछ सिख संगठनों ने भी इस पर प्रश्न उठाए, इसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड ने रोक दिया। यह मामला अदालत में भी पहुँचा। 17th January 2025 – The epic saga of the nation’s most powerful woman and the moment that altered India’s destiny. #Emergency – Unveils Only in cinemas on 17.01.2025! @KanganaTeam @AnupamPKher #SatishKaushik @shreyastalpade1 #MahimaChaudhry @milindrunning #VishakNair … pic.twitter.com/dC0gnYSNlW — Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 18, 2024 कंगना रनौत की इस फिल्म को मणिकर्णिका फिल्म्स ने बनाया है, यह उनका खुदका प्रोडक्शन हाउस है।

संत नहीं भिंडरावाले, शोषण करते हैं हीरो: कंगना रनौत ने खालिस्तानियों से लेकर बॉलीवुड तक के खोल दिए धागे, कहा- फिल्म इमरजेंसी में कुछ भी गलत नहीं

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ऐसी अदाकारा हैं जो किसी भी विषय पर स्पष्ट राय रखती हैं। समाचार चैनल ‘न्यूज 18 इंडिया’ के कार्यक्रम ‘चौपाल’ में भी सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से लेकर बॉलीवुड में यौन शोषण तक पर खुलकर बात की। कंगना की फिल्म इमरजेंसी (Emergency) बीते 6 सितंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन सेंसर बोर्ड से पास नहीं होने के कारण इसकी रिलीज टल गई थी। इस फिल्म पर चल रहे विवादों को लेकर अभिनेत्री सह बीजेपी सांसद ने कहा है कि जरनैल सिंह भिंडरावाले (Jarnail Singh Bhindranwale) कोई संत नहीं था। वह आतंकवादी था। अमीश देवगन के सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने कहा, “मेरी फिल्म (इमरजेंसी) आने को रेडी है। सेंसर सर्टिफिकेट मिला है मेरी फिल्म को। 4 इतिहासकारों ने इसे देखा है। मेरे पास पूरे वैध दस्तावेज हैं। फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है।” खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले को लेकर उन्होंने कहा, “कुछ लोग हैं जो कहते हैं कि भिंडरावाले जो हैं वो संत हैं। वे एक महान क्रांतिकारी हैं। वे एक लीडर हैं। वे एक धर्मात्मा हैं। ऐसे लोग डरा धमकाकर, देश को जलाने की धमकी देकर, याचिका डालक...

पैसा कमाने के लिए विशाल डडलानी को ‘सीरियल यौन शोषक’ के साथ बैठने से परहेज नहीं: सोना महापात्रा, गायिका ने लताड़ा, कंगना को थप्पड़ मारने वाली को दे रहे थे नौकरी

                                 गायिका सोना महापात्रा ने संगीत निर्देशक विशाल डडलानी पर साधा निशाना चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार (6 जून, 2024) को अभिनेत्री कंगना रनौत को कुलविंदर कौर नामक CISF जवान ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी ने न सिर्फ उसे निलंबित किया, बल्कि पुलिस ने FIR भी दर्ज की। कंगना रनौत लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के टिकट पर जीत कर सांसद बनी हैं। अब इस ताज़ा मुद्दे को लेकर गायिका सोना महापात्रा ने संगीत निर्देशक विशाल डडलानी की पोल खोली है और उन्हें आईना दिखाया है। असल में विशाल डडलानी ने कुलविंदर कौर को नौकरी देने की पेशकश की थी। कुलविंदर कौर कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान से नाराज़गी जताते हुए उन्हें थप्पड़ मारा था। विशाल डडलानी ने इसके बाद कहा था कि वो हिंसा का बिलकुल भी समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन वो CISF जवान के गुस्से को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो वो नौकरी देंगे। विशाल डडलानी AAP के लिए चुन...

'12th Fail’ के निर्देशक की बीवी ‘गैंगबाज’; जिस पति के पैसे से बिजनेस करती हैं अनुपमा चोपड़ा, उसी से जलती हैं : कंगना रनौत

कंगना रनौत ने विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा पर साधा निशाना (फोटो साभार: इंस्टाग्राम/फेसबुक) अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा पर निशाना साधा है। अनुपमा चोपड़ा, फिल्म निर्माता एवं निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी हैं। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ’12th Fail’ ने हाल ही में खूब सुर्खियाँ बटोरी। वास्तविक घटनाओं पर आधारित कम बजट में बनी फिल्म ने 52 करोड़ रुपए का नेट कारोबार किया। अब विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि उनकी पत्नी अनुपमा को भरोसा नहीं था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करेगी। अब ये फिल्म IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है। अनुपमा चोपड़ा ने अपनी पति को सलाह दी थी कि वो ’12th Fail’ को OTT पर रिलीज करें, थिएटर में रिलीज करने का रिस्क न लें। ये खुलासा खुद विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। ‘खामोश’ (1985), ‘परिंदा’ (1989), ‘1942: अ लव स्टोरी’ (1994) और ‘मिशन कश्मीर’ (2000) जैसी फ़िल्में बना चुके विधु विनोद चोपड़ा के सफल फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फ़िल्में ‘मुन्नाभाई MBBS’ (2003), ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (2006), ‘3...

महेश भट्ट अपना मुस्लिम नाम क्यों छुपाते हैं : कंगना रनौत

बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट का असली नाम ‘असलम’ है। यह दावा अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने किया है। इससे पहले खुद महेश भट्ट के बेटे राहुल ने बताया था कि उनके पिता उनका नाम ‘मोहम्मद’ रखना चाहते थे। इसी साल अप्रैल में जब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी की थी तो कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि महेश भट्ट ने बेटी को फेरों के दौरान वचन देने से रोक दिया था। अब कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में महेश भट्ट का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। 4 अगस्त 2022 को शेयर किए गए इस वीडियो में भट्ट मुस्लिमों को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसके साथ कंगना ने लिखा है कि बॉलीवुड फिल्मकार का असलमी नाम ‘महेश’ नहीं बल्कि ‘असलम’ है और वे इसे छिपा रहे हैं। कंगना का कहना है कि महेश भट्ट को असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें खुद को उस धर्म का नहीं दिखाना चाहिए, जिसमें वे सोनी राजदान से शादी के लिए आए हैं। साथ ही महेश भट्ट पर सभ्य भाषा में लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कंगना ने लिखा है, “मुझे बताया गया कि महेश भट्ट का असली नाम असलम है। उन्होंने सोनी राजदान से शाद...

कंगना के Lock Upp शो में अंजलि अरोड़ा का शादीशुदा मुनव्वर फारुकी संग चल रहा रोमांस

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की रियलिटी शो लॉकअप (Lock Upp) में 9 अप्रैल को खुलासा हुआ कि विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा भी है। हालाँकि, मियाँ-बीवी साथ नहीं रहते और दोनों का मामला कोर्ट में है। यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब शो की साथी प्रतिभागी अंजलि अरोड़ा के साथ फारूकी के रोमांस के चर्चे हो रहे हैं। हालाँकि, फारूकी के बारे यह जानकारी लॉकअप शो के माध्यम से लगी, लेकिन इंदौर के एक यूट्यूबर ने इस बारे में पिछले साल की बता दिया था कि फारूकी का निकाह हो चुका है। शो के दौरान यह बात सामने आई कि फारूकी का निकाह कम उम्र में ही हो गया था और पिछले 1.5 साल से दोनों अलग रह रहे हैं। प्रतिभागियों को दिखाई गई फारूकी और बेटे की तस्वीर शो के दौरान होस्ट कंगना रनौत ने फारूकी से कहा कि उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और वह जानना चाहती हैं कि वह इसके बारे में जानना चाहती हैं। फिर एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट (टेलीविजन पर धुंधला) प्रतियोगियों को दिखाया गया, जिसमें फारूकी एक महिला और एक बच्चे के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को एक सोशल मी...

‘हीरो के साथ सोकर मिलते हैं फिल्मों में 2 मिनट के रोल’: कंगना ने जया बच्चन को जवाब

महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच अभी जुबानी जंग खत्म भी नहीं हुई थी कि संसद सत्र में जया बच्चन की स्पीच ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। कंगना ने इसी बहस की प्रतिक्रिया में एक नया ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री को फेमेनिज्म सिखाया और यहाँ देश भक्ति व नारी प्रधान फिल्में की। कंगना ने एक ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, “कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद। मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़्म सिखाया, थाली देश भक्ति नारी प्रधान फ़िल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।” जहाँ तक साथ सोने की बात है, यह कोई नई बात नहीं, इस बात को पहले भी कई नायिकाएं बोल चुकी हैं। इतना ही नहीं, 70 के दशक में पारिवारिक फिल्मों में हो रही चर्चित नायिका द्वारा दिए साक्षात्कार में यही बात बोलने पर उन्हें गुमनाम कर दिया गया।   कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो क...

महाराष्ट्र : बेटे आदित्य को बचाने में लगे हैं उद्धव ठाकरे -- कंगना रनौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सबसे ज्यादा मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला किया है। मुंबई स्थित दफ्तर तोड़े जाने से पहले कंगना सिर्फ मुंबई पुलिस और सरकार को निशाना बनाती थी, लेकिन अब वह सीधा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर वार करने लगी है। कंगना ने अब उद्धव ठाकरे की दुखती रग को छेड़ दिया है। कंगना रनौत ने इस लड़ाई में काफी आक्रामक रूप से उद्धव ठाकरे के बेटे को भी लपेट लिया है। कंगना ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों, मूवी माफियाओं और उसके ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है और इन लोगों के साथ सीएम के बेटे आदित्य ठाकरे पार्टी करते हैं। अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा, ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की असल समस्या यह है कि मैंने मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिनके साथ सीएम के प्यारे बेटे आदित्य ठाकरे पार्टी करते हैं। यही मेरा सबसे बड़ा अपराध है। इसलिए वे मुझे फिक्स करना चाहते हैं। देखते हैं कौन किसको फिक्स करता है।’ इतना ही नहीं कंगना ने राज्य की गठबंधन सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि...

‘झाँसी की रानी’ कंगना ने सपा नेता को लगाई धोबी-पछाड़, समझा रहे थे बॉलीवुड का मतलब

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक करण जौहर के खिलाफ़ खुल कर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर उन्हें लेकर अपना बयान दिया है। हालाँकि, इस बार उनके निशाने पर प्रत्यक्ष रूप से करण न होकर बल्कि एक सपा नेता थे, जिन्होंने अभिनेत्री पर कुछ सवाल उठाए। और, जवाब में कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर की या उनके पिता की नहीं है। कंगना ने यह बात सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट पर लिखी। उन्होंने कंगना पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि वह सभी के संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने लिखा था, “कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फ़िल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर 1-2 दिन में खड़ी नहीं हो जाती।” समाजवादी नेता के इसी ट्वीट में कंगना ने लिखा, “इंडस्ट्री सिर्फ़ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, दादा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मज़दूर ने बनाई है, उस फ़ौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)