Skip to main content

Posts

Showing posts with the label evm

निर्माणाधीन इमारत में वीवीपैट मशीनें कैसे पहुंची?

जबसे भारत में चुनाव प्रक्रिया का श्रीगणेश हुआ है, तभी से किसी न किसी कमी के कारण चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा किया जाता है। लेकिन परिणाम वही ठाक के तीन पात।  मुझसे वरिष्ठ पत्रकारों एवं नेताओं को ज्ञात होगा कि पहले ही चुनाव में चुनाव आयोग ने तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गोबिंद बल्लब पन्त की मिलीभगत से लोकतन्त्र की निर्मम हत्या की थी यानि रामपुर से लगभग 6000 वोटों से विजयी हिन्दू महासभा के बिशन सेठ को पराजित घोषित कर पराजित मौलाना आज़ाद को विजयी घोषित किया गया था। क्या हुआ चुनाव आयोग का? कुछ नहीं हुआ।  फिर किस कारण कोर्ट ने प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को अयोग्य घोषित किया था? एक बार तो बैलेट पेपर और उस पर मोहर लगाने वाली स्याही को रूस से मंगवाने का आरोप भी लगा था। जिस पर तत्कालीन भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता प्रो बलराज मधोक ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि "मोहर लगाई "दीपक" पर, बक्से खुलने पर मोहर निकली "गाय बछड़े" पर।"  उस समय दीपक जनसंघ का और गाय बछड़ा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह था। इंदिरा गाँधी की हत्या उपरान्त सिखों के भा...

त्रिपुरा चुनाव: राम माधवजी evm खुलने का क्या है राज?

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। 25 साल से सत्ता पर काबिज वाम सरकार को हार मिली है। लेकिन त्रिपुरा में भी ईवीएम घोटाले या फ्रॉड की कहानी सामने आने लगी है। भाजपा महासचिव राम माधव के एक ट्वीट पर सवाल उठ रहे हैं। माधव के इस ट्वीट ने ईवीएम पर उठ रहे संदेह को गहरा दिया है। ईवीएम का नाम लिए बिना राम माधव यह भी ट्वीट कर सकते थे कि "अभी तो शुरुआती रुझान है, गणना के अन्य चरणों का इंतज़ार है।" लेकिन सच्चाई पेट में रखने में पूर्णरूप से असमर्थ हो रहे थे? अब अगर गैर-भाजपाई ईवीएम पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं, तो कौन-सा गुनाह कर रहे हैं? आखिर राम माधव की ऐसा ट्वीट करने की ऐसी कौन-सी विवशता थी?   नतीजों से पहले शुरूआती रूझानों में जब भाजपा पीछे चल रही थी तब राम माधव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, अभी शुरूआती रूझानों में डाक बैलेट मतों की गिनती चल रही है इसलिए भाजपा पीछे है। ईवीएम से अभी गिनती शुरू नहीं हुई है। राम माधव के इस ट्वीट पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि, सर EVM खुलने से कमल खिलने में किया राज है…बैलटपेपर दिखत...

चुनाव आयोग ने खोली शबाना के झूठ की पोल

आर.बी.एल.निगम,वरिष्ठ पत्रकार  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पार्षद का चुनाव लड़ने वालीं शबाना उस वक्त चर्चा में आईं थी जब उन्होंने नतीजों में खुद को जीरो वोट मिलने की बात कही. उन्होंने इस दावे के साथ ही ईवीएम पर सवाल उठाए थे लेकिन अब शबाना के झूठ की पोल खुल गई है. दरअसल, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, उनको एक-दो नहीं बल्कि पूरे 87 मत मिले हैं. सहारनपुर जिले के वॉर्ड नंबर 54 से पार्षद का चुनाव लड़ने वाली शबाना ने दावा किया था कि उन्हें जीरो वोट मिले हैं. चुनावों के नतीजों के बाद शबाना ने सहारनपुर में ईवीएम मशीन के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी। साथ ही उनके पति ने भी ये दावा किया था कि शबाना को शून्य वोट मिले हैं। जिसकी पोल चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई परिणाम सूची ने खोल दी। वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ रहीं थीं. इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार मेहराज बानो ने जीत हासिल की है, जिन्हें कुल 1523 वोट मिले. यह वॉर्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था. शबाना ने इससे पहले कहा था कि उन्हें कम से कम परिवार वालों और अपना वोट मिलाकर कुल 300 वोट मिलने थे लेकिन ईवीएम में गड़बड़ी क...

डीएम ने बताया- ईवीएम में निर्दलीय का बटन दबाने पर बीजेपी को जा रहा था वोट!

निर्वाचन आयोग (ईसी) के दावों के विपरीत महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की बात साबित हुई है। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से शनिवार (22 जुलाई) को यह खुलासा हुआ। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में हाल ही में हुए परिषदीय चुनाव के दौरान लोणार के सुल्तानपुर गांव में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ की बात सामने आई। गलगली ने कहा, “मतदाता जब भी एक प्रत्याशी को आवंटित चुनाव चिह्न नारियल का बटन दबाते तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिह्न कमल के सामने वाला एलईडी बल्ब जल उठता। निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी, जिसका खुलासा आरटीआई से मिली जानकारी में हुआ।” इलाके की एक निर्दलीय प्रत्याशी आशा अरुण जोरे ने 16 फरवरी को हुए मतदान के दौरान आई इस गड़बड़ी की शिकायत की थी और निर्वाचन अधिकारी से मामले की जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा था, जिसके बाद गलगली ने 16 जून को आरटीआई दाखिल की। गलगली ने बताया, “बुलढाना के जिला निर्वाचन विभाग से आरटीआई के तहत मिली सूचना में बताया गया है कि लोणार कस्बे के सुल्तानपुर गां...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)