दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार, अनुपम खेर को भी सम्मान
इस्लामवादियों द्वारा कश्मीरी हिंदुओं पर किए गए अत्याचार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award 2023) मिला है। वहीं आरआरआर को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पुरस्कार को आतंकवाद पीड़ितों और देश की जनता को समर्पित किया। द कश्मीर फाइल्स को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलने पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा है, “द कश्मीर फाइल्स ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित लोगों और भारत के सभी को आपके आशीर्वाद के लिए समर्पित है।” अभिनेता अनुपम खेर को भी 2023 के सबसे वर्सटाइल एक्टर का सम्मान मिला। कश्मीरी हिंदुओं का दर्द दिखाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ साल 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में रही। एक ओर जहाँ कोरोना वायरस महामारी और बॉयकॉट बॉलीवुड के कारण बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉफ हो रहीं थीं। वहीं, महज 14 करोड़ रुपए में बनी द कश्मीर फाइल्स ने अकेले भारत में ही 25...