Skip to main content

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार, अनुपम खेर को भी सम्मान

इस्लामवादियों द्वारा कश्मीरी हिंदुओं पर किए गए अत्याचार पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award 2023) मिला है। वहीं आरआरआर को साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पुरस्कार को आतंकवाद पीड़ितों और देश की जनता को समर्पित किया।

द कश्मीर फाइल्स को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलने पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा है, “द कश्मीर फाइल्स ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। यह पुरस्कार आतंकवाद से पीड़ित लोगों और भारत के सभी को आपके आशीर्वाद के लिए समर्पित है।” अभिनेता अनुपम खेर को भी 2023 के सबसे वर्सटाइल एक्टर का सम्मान मिला।

कश्मीरी हिंदुओं का दर्द दिखाने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ साल 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में रही। एक ओर जहाँ कोरोना वायरस महामारी और बॉयकॉट बॉलीवुड के कारण बॉलीवुड फिल्में लगातार फ्लॉफ हो रहीं थीं। वहीं, महज 14 करोड़ रुपए में बनी द कश्मीर फाइल्स ने अकेले भारत में ही 252 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 340 करोड़ रुपए कमाए थे।

साल 2023 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार समारोह में आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री तो वहीं ब्रह्मास्त्र के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। कांतारा के जरिए दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले ऋषभ शेट्टी को बेस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर का पुरस्कार मिला। द कश्मीर फाइल्स में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अनुपम खेर को मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर का पुरस्कार मिला।

इसके अलावा, फिल्म भेड़िया के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का पुरस्कार वरुण धवन को और जलसा के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का विद्या बालन को मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार आर बाल्की को मिला। उन्हें यह पुरस्कार चुप के लिए दिया गया। विक्रम वेधा के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का पुरस्कार पीएस विनो को मिला। फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने लिए रेखा को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...