‘स्टार किड्स के लिए करियर बनाना नहीं आसान, मेरे मुँह से खून आ गया था’ : संगीतकार अनु मलिक (अनवर), कहा- बेटी ने मुझसे ज्यादा संघर्ष किया
बॉलीवुड संगीतकार अनवर सरदार “अनु” मलिक ने नेपोटिज्म पर अपनी राय रखते हुए कहा कि बॉलीवुड में करियर बनाना आज स्टार किड्स के मुकाबले बाहरी लोगों के लिए आसान है। उन्होंने बताया कि जैसे उन्हें इस इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा था। वैसे ही उनकी बेटियों को इंडस्ट्री में स्ट्रगल करना पड़ा। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, “जो लोग सोचते हैं कि स्टार किड्स के लिए करियर बनाना आसान है तो ऐसा नहीं होता। मुझको तो लगता है कि किसी बाहरी के लिए यहाँ स्टार किड्स से ज्यादा आसान है करियर बनाना। मेरी बेटी लाजवाब सिंगर है। मैंने अपने जीवन में तमाम गायकों की मदद की लेकिन क्या कोई मेरी बेटी के साथ काम करने की इच्छा लेकर आगे आया। उसने नागिन डांस, टल्ली और तमाम गाने गए। उसने मुझसे ज्यादा संघर्ष किया।” "It has become easier for someone from outside to make it than star kids": Anu Malik on nepotism Read @ANI Story | https://t.co/sLYqnQwmws #anumalik #nepotism #Bollywood pic.twitter.com/rLHo6VsJiL — ANI Digital (@ani_digital) June 11, 2023 You are right, the outsiders are talented and hence t...