आर.बी.एल. निगम, फिल्म समीक्षक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज से पहले ही करणी सेना के निशाने पर हैं. 25 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत के विषय पर पूरे देश में विराध जारी है. हाल ही में इस फिल्म को लेकर सीनियर एक्टर नाना पाटेकर से बातचीत की हुई. नानापाटेकर की फिल्म पर राय का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो गया है. उनसे पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर हरी झंडी दे दी है लेकिन जिस तरह का विरोध हो रहा है. ऐसे में क्या किसी ऐतिहासिक फिल्म को आज के समय में बनाना मुश्किल है? गलत फिल्म पर रिएक्ट जरूर होगा इस सवाल के जवाब में नाना पाटेकर ने कहा कि कोई भी चीज मुश्किल नहीं है. फिल्मों पर बवाल होना आम बात है. जब मूवी को सेंसर से ग्रीन सिग्नल मिल गया तो वो रिलीज होगी. हालांकि सही विषय पर फिल्म बनाएं. आप सही फिल्म बनाएंगे तो लोग रिएक्ट नहीं करेंगे. आप गलत फिल्म बनाएंगे तो लोग रिएक्ट जरूर करेंगे. फिल्म के विषय पर रखें ध्यान मेरी फिल्म में कभी कोई कांट्रोवर्सी नहीं हुई, मैंने क्रांतिवीर जैसी फिल्में बनाई, बोल्ड स्टेटमेंट होने के बावजूद उन पर कभी कोई ...