बीजेपी को 28 घंटे में बहुमत साबित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक की राजनीति में बड़ी उठा-पटक शुरू हो गई है। कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा की हालत खराब हो चुकी है। देखिए जनता सेवा के नाम पर नेता बनने वालों का शहंशाही अंदाज़ कांग्रेस ने अपने विधायकों को बीजेपी से बचाने के लिए अब हैदराबाद के पांच सितारा होटल ताज कृष्णा में शिफ्ट कर दिया है। पार्टी ने विधायकों के लिए करीब 120 रूम बुक कराए हैं। इसमें जनता दल (सेक्युलर) के विधायक भी शामिल हैं। होटल की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल यहां अगले 2 दिन के लिए कोई भी कमरा खाली नहीं है। होटल में 6 अलग-अलग कैटेगरी के करीब 248 रूम और 13 सुइट है। मिनिमम किराया 8960 रु और अधिकतम किराया 96 हजार रु प्रति दिन तक है। इसमें टैक्स भी शामिल है। डीलक्स रूम (किंग बेड, सिटी व्यू) को 7 हजार रु. प्रति नाईट में बुक किया जा सकता है। टैक्स सहित ये रेट 8960 रु हो जाएगा। इसमें एक्सेसेबल लाइट स्विच, कनेक्टिंग रूम, इंटरनेट एक्सेस, मिनी बार, काफी/टी मेकर जैसी कई फेसिलिटी रूम में मिलेगी। ताज क्लब रूम (किंग बेड, सिटी व्यू) को 11 हजार रु. प्रति न...