बीजेपी को 28 घंटे में बहुमत साबित करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक की राजनीति में बड़ी उठा-पटक शुरू हो गई है। कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा की हालत खराब हो चुकी है।
देखिए जनता सेवा के नाम पर नेता बनने वालों का शहंशाही अंदाज़
कांग्रेस ने अपने विधायकों को बीजेपी से बचाने के लिए अब हैदराबाद के पांच सितारा होटल ताज कृष्णा में शिफ्ट कर दिया है। पार्टी ने विधायकों के लिए करीब 120 रूम बुक कराए हैं। इसमें जनता दल (सेक्युलर) के विधायक भी शामिल हैं। होटल की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल यहां अगले 2 दिन के लिए कोई भी कमरा खाली नहीं है।
कांग्रेस ने अपने विधायकों को बीजेपी से बचाने के लिए अब हैदराबाद के पांच सितारा होटल ताज कृष्णा में शिफ्ट कर दिया है। पार्टी ने विधायकों के लिए करीब 120 रूम बुक कराए हैं। इसमें जनता दल (सेक्युलर) के विधायक भी शामिल हैं। होटल की वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल यहां अगले 2 दिन के लिए कोई भी कमरा खाली नहीं है।
होटल में 6 अलग-अलग कैटेगरी के करीब 248 रूम और 13 सुइट है। मिनिमम किराया 8960 रु और अधिकतम किराया 96 हजार रु प्रति दिन तक है। इसमें टैक्स भी शामिल है। डीलक्स रूम (किंग बेड, सिटी व्यू) को 7 हजार रु. प्रति नाईट में बुक किया जा सकता है। टैक्स सहित ये रेट 8960 रु हो जाएगा। इसमें एक्सेसेबल लाइट स्विच, कनेक्टिंग रूम, इंटरनेट एक्सेस, मिनी बार, काफी/टी मेकर जैसी कई फेसिलिटी रूम में मिलेगी।
ताज क्लब रूम (किंग बेड, सिटी व्यू) को 11 हजार रु. प्रति नाईट (टैक्स सहित 14080 रु) में बुक किया जा सकता है। इसमें बाथटब, कॉफी/टी मेकर, मिनी बार, एक्सेसबल लाइट स्विच, एचडी टीवी, इंटरनेट एक्सेस जैसी तमाम सुविधाएं मिलती हैं। डीलक्स सुइट को एक रात के लिए 26,250 रुपए (टैक्स सहित 33600 रु) में बुक किया जा सकता है। इसमें लेक व्यू मिलता है। इसके अलावा दूसरे रूम्स जैसी सभी सुविधाएं इसमें होती हैं।
लग्जरी सुइट को एक रात के लिए 37,500 रुपए (टैक्स सहित 48000 रु) में बुक किया जा सकता है। इसमें भी किंग बेड के साथ ही लेकव्यू मिलता है। साथ ही दूसरी तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। प्रेसीडेंशियल सुइट को 1 रात के लिए 75 हजार रुपए (टैक्स सहित 96000 रु) में बुक किया जा सकता है। ब्रेकफास्ट, वन वे ट्रांसफर के साथ ही 4 डिवाइस के लिए वाईफाई कॉम्पलीमेंटरी ऑफर किया जाता है। इसके अलावा दूसरे रूम की तरह हर सुविधा यहां दी जाती है। 140 स्केयर मीटर का लेकव्यू है। एयरपोर्ट से पिकअप की सुविधा भी दी जाती है।
यहां ठहरने वाले गेस्ट ताज लाउंच, बटलर सर्विसेज के साथ ही दूसरी फेसिलिटीज का यूज कर सकते हैं। होटल सिटी सेंटर से सिर्फ 5 मिनट की दूरी पर है। स्पा, वाईफाई, मिनी बार, आउटडोर पूल, फिटनेस सेंटर, 8 मीटिंग रूम, बिजनेस सेंटर के साथ ही यहां तमाम दूसरी फेसिलिटीज भी कस्टमर्स को ऑफर की जाती हैं। दुनियाभर के देशों की अलग-अलग कुजिन का टेस्ट यहां लिया जा सकता है।
होटल की वेबसाइट पर दावा किया गया है कि, हैदराबाद की यह एकमात्र ऐसी होटल है, जिसमें प्राइवेट टैरेस गार्डन के साथ प्रेसीडेंशियल सुइट है। शहर के सबसे लग्जरी रेस्टॉरेंट्स में गिने जाने वाले कुछ रेस्टोरेंट यहां हैं, जिनमें स्पेशल चाइनीज कुजिन और हैदराबादी व्यंजनों का टेस्ट लिया जा सकता है। इसके अलावा होटल में बिजनेस सेंटर, मीटिंग रूम के साथ ही लग्जरी कॉन्फ्रेंस हॉल भी है।
.jpg)
.jpg)
Comments