इंजीनियर अनिल बोकिल मोदी सरकार ने नवम्बर 8 की आधी रात से मौजूदा 500 और 1000 रुपए के नोट बंद करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि कुछ हद तक ये कदम अर्थक्रांति संस्थान के प्रपोजल पर विचार से प्रेरित हो सकता है। दरअसल, ऑर्गेनाइजेशन के मेंबर अनिल बोकिल ने कुछ दिन पहले नरेंद्र मोदी के साथ मीटिंग की थी। पहले बोकिल को पीएम से मुलाकात के लिए सिर्फ 9 मिनट का वक्त दिया गया था, लेकिन प्रपोजल जानने के बाद पीएम ने इसमें इंटरेस्ट दिखाया और पूरे 2 घंटे तक चर्चा की। राहुल गाँधी ने बोकिल को गम्भीरता से क्यों नहीं लिया? रोचक ये कि बोकिल की टीम डेढ़ साल पहले राहुल गांधी से भी मिलने गई थी। राहुल ने टीम को सिर्फ 10 से 15 सेकंड का वक्त दिया था। प्रपोजल में क्या थे सुझाव... - इंपोर्ट ड्यूटी छोड़कर 56 तरह के टैक्स वापस लिए जाएं। बड़ी करेंसी 1000, 500 और 100 रुपए के नोट वापस लिए जाएं। - सभी तरह के बड़े ट्रांजेक्शन सिर्फ बैंक से जरिए चेक, डीडी और ऑनलाइन हों। - कैश ट्रांजेक्शन के लिए लिमिट फिक्स की जाए। इन पर कोई टैक्स न लगाया जाए। - सरकार के रेवेन्यू जमा...