भारत में एक तरफ जहाँ मोदी विरोधी 500 और 1000 रूपए नोट का विरोध कर रहे हैं, चीन में मोदी की प्रशंसा हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैन किए जाने के फैसले की चीनी मीडिया ने भी सराहना की है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने पीएम मोदी के इस फैसले को 'हैरतअंगेज और बहादुरी भरा कदम' करार दिया है। हालांकि चीन के आधिकारिक मीडिया ने इस कदम को भ्रष्टाचार से निपटने में ना काफी करार दिया है। चीन के सरकारी अखबार ने पीएम मोदी को करप्शन से निपटने के लिए राष्ट्रपति शी चिनफिंग की ओर से चलाए गए अभियान से सीख लेने की भी सलाह दी है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी का यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उठाया गया बड़ा कदम है।' 'भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी की महिम में चीन के सुझाव' शीर्षक से लिखे गए लेख में कहा गया है, 'मोदी ने सही मंशा से यह फैसला लिया है और यह भारत की वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह सही है। भारत में अब तक ज्यादातर अवैध धंधे कैश में ही होते रहे हैं और इनमें बड़ी करंसी का योगदान सबसे अधिक रहा है। h...