Skip to main content

Posts

Showing posts with the label jaya bachchan

थालियाँ सजाते हैं अपने बच्चों के लिए, हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ़ टुकड़े: रणवीर शौरी

फिल्म कलाकार और राज्यसभा सांसद जया बच्चन के संसद में दिए ‘थाली में छेद’ वाले बयान पर लगातार विवाद जारी है, कुछ कलाकारों ने जया बच्चन के इस बयान का समर्थन किया था। वहीं कंगना रनौत ने इस इस मुद्दे पर जया बच्चन को करारा जवाब दिया था। अब बॉलीवुड कलाकार रणवीर शौरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कंगना को समर्थन देते हुए कहा है कि उनके जैसे कलाकार अपना टिफिन खुद पैक करके काम पर जाते हैं।   रणवीर शौरी ने कंगना रनौत का समर्थन करते हुए ट्वीट किया और जया बच्चन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ट्वीट में उन्होंने जया बच्चन के नाम का ज़िक्र नहीं करते हुए लिखा, “थालियाँ सजाते हैं यह अपने बच्चों के लिए। हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ़ टुकड़े। अपना टिफिन खुद पैक करके काम पे जाते हैं हम। किसी ने कुछ दिया नहीं है। जो है, वो है जो यह लोग हमसे ले नहीं सके। इनका बस चलता तो वो भी अपने ही बच्चों को दे देते।” गौरतलब है कि जया बच्चन के बयान पर पूरा बॉलीवुड दो हिस्सों में बँट गया है। जिसमें कई लोग उनके समर्थन में आए तो वहीं कुछ लोगों ने जया बच्चन के बयान की आलोचना की थी। ...

‘हीरो के साथ सोकर मिलते हैं फिल्मों में 2 मिनट के रोल’: कंगना ने जया बच्चन को जवाब

महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत के बीच अभी जुबानी जंग खत्म भी नहीं हुई थी कि संसद सत्र में जया बच्चन की स्पीच ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। कंगना ने इसी बहस की प्रतिक्रिया में एक नया ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री को फेमेनिज्म सिखाया और यहाँ देश भक्ति व नारी प्रधान फिल्में की। कंगना ने एक ट्वीट के रिप्लाई में लिखा, “कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद। मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़्म सिखाया, थाली देश भक्ति नारी प्रधान फ़िल्मों से सजाई, यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।” जहाँ तक साथ सोने की बात है, यह कोई नई बात नहीं, इस बात को पहले भी कई नायिकाएं बोल चुकी हैं। इतना ही नहीं, 70 के दशक में पारिवारिक फिल्मों में हो रही चर्चित नायिका द्वारा दिए साक्षात्कार में यही बात बोलने पर उन्हें गुमनाम कर दिया गया।   कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हेरो क...

‘झाँसी की रानी’ कंगना ने सपा नेता को लगाई धोबी-पछाड़, समझा रहे थे बॉलीवुड का मतलब

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक करण जौहर के खिलाफ़ खुल कर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत ने एक बार फिर उन्हें लेकर अपना बयान दिया है। हालाँकि, इस बार उनके निशाने पर प्रत्यक्ष रूप से करण न होकर बल्कि एक सपा नेता थे, जिन्होंने अभिनेत्री पर कुछ सवाल उठाए। और, जवाब में कंगना ने कहा कि इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर की या उनके पिता की नहीं है। कंगना ने यह बात सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल के ट्वीट पर लिखी। उन्होंने कंगना पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि वह सभी के संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने लिखा था, “कंगना जी आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर, सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फ़िल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर 1-2 दिन में खड़ी नहीं हो जाती।” समाजवादी नेता के इसी ट्वीट में कंगना ने लिखा, “इंडस्ट्री सिर्फ़ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, दादा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मज़दूर ने बनाई है, उस फ़ौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया, उस ...

कोई बंगला 125 करोड़ तो कोई 90 करोड़ का

मुकेश अंबानी की फैमिली इन दिनों चर्चा में है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपनी स्कूलफ्रेंड श्लोका मेहता के साथ सगाई करने का एलान कर दिया। जश्न की शुरुआत प्री-इंगेजमेंट पार्टी से हुई, जो कि अंबानी के रेसिडेंस एंटीलिया में हुई। अंबानी का 27 फ्लोर ऊंचा यह अपार्टमेंट 12 हजार करोड़ का है। पॉलिटिक्स में भी कुछ ऐसे दिग्गज हैं जिनके आशियाने उनकी कीमत तो कभी अन्य विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। कमलनाथ का बंगला है सबसे महंगा छिंदवाड़ा  मध्य प्रदेश  से लोकसभा सदस्य कांग्रेस नेता  कमल नाथ  ने सबसे ज्यादा खर्च अपने घरों पर किया है। उनका दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बंगला पॉलिटीशियन्स में सबसे महंगा है। कमल नाथ के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बंगले की कीमत साल 2014 तक 125 करोड़ रुपए आंकी गई। यह बंगला लगभग 21 हजार स्क्वैयर फीट एरिया में बना है। इसे कमल नाथ ने दिसंबर 2005 में कुल 3.6 करोड़ रुपए में खरीदा था। 9 साल में इसकी कीम 124.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। दिल्ली के ही सुल्तानपुर में इनका एक और बंगला है, जिसे 1993-94 में खरीदा गया। सुल्तानपुर बंगले की कीमत साल 2014 तक 32....

जया बच्चन बयान : विवाद बढ़ने पर नरेश अग्रवाल ने दी सफाई, बोले-भावनाएं आहत हुई हैं तो खेद है

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता नरेश अग्रवाल ने जया बच्चन पर दिए अपने बयान पर सफाई दी है। अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी मंशा अपने बयान से किसी को चोट पहुंचाने की नहीं थी। मीडिया ने उनके शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया, फिर भी उनके बयान से यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उन्हें इस बात के लिए अफसोस है। सपा के पूर्व नेता ने कहा कि वह अपने शब्दों को वापस लेते हैं। बता दें कि भाजपा में शामिल होते ही नरेश अग्रवाल ने बयान दिया कि सपा में उनकी हैसियत की तुलना डांस करने वाली और फिल्मों में काम करने वाली से की गई। उनका इशारा अभिनेत्री जया बच्चन की तरफ था। सपा ने इस बार जया बच्चन को राज्यसभा भेज रही है। यूपी में एसपी के 47 विधायक हैं और वह केवल एक उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजने की स्थिति में है। इससे खफा होकर नरेश अग्रवाल ने सपा छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए। मीडिया पर अपने शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए अग्रवाल ने कहा, 'मेरी मंशा किसी को आहत करने की नहीं ती। मैंने कुछ और कहा था लेकिन मीडिया ने उसे अलग रूप ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)