आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक सलमान खान-कटरीना कैफ की शुक्रवार(दिसम्बर 22) को ही रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है मुश्किल में फंसती दिख रही है. इसके चलते वाल्मीकि समाज तोड़-फोड़ की और पोस्टर-बैनर फाड़ डाले। वाल्मिकी समाज के लोगों ने राजस्थान के कई शहरों में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के खिलाफ प्रदर्शन किया. कई जगह तेज विरोध के चलते सिनेमाघरों में सुबह के शो रोक दिए गए. सलमान खान का पुतला भी फूंका गया. सलमान खान पर फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है. लोगों ने सलमान के पोस्टर फूंके व नारेबाजी की. सलमान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में एक टीवी चैनल में कुछ ऐसा बोल दिया जो वाल्मीकि समाज को खटक गया. इसी को लेकर समाज के लोग क्रोधित हैं तथा उनसे माफी की मांग कर रहे हैं. आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने के पोस्टर पर कालिख पोत दी. सलमान ने कमेंट किया अपने डांस के टैलेंट की तुलना के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी यह बताने के लिए कि वे घर पर कैसी दिखती हैं, इसी जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था. यह विरोध प...