नरेश बाबू की तीसरी पत्नी उन्हें चप्पल से मारने, वीडियो हुआ वायरल (फोटो साभार: मनोरमा) टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों दिग्गज अभिनेता कृष्णा के बेटे और सुपरस्टार महेश बाबू के सौतेले भाई नरेश बाबू (Naresh Babu) के कन्नड़ अभिनेत्री पवित्रा लोकेश के साथ शादी की खबरें जोरों हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरेश बाबू चौथी बार पवित्रा लोकेश (Pavithra Lokesh) से शादी करने वाले हैं। इसी बीच नरेश की तीसरी पत्नी राम्या (Ramya Raghupati) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि राम्या ने मैसूर में पवित्रा लोकेश के होटल के कमरे के बाहर जाकर हंगामा किया। राम्या ने नरेश को चप्पलों से मारने की कोशिश की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस भी बीच बचाव कराती दिखाई दे रही है। Naresh pavithra lokesh hotel issue video pic.twitter.com/Zazh02eL9B — Vikatakavi17 (@Vikatakavi17) July 3, 2022 कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि नरेश की तीसरी पत्नी ने पवित्रा लोकेश को भी चप्पल से पीटने की कोशिश की, लेकिन वहाँ मौजूद पुलिस ने राम्या को रो...