Skip to main content

Posts

Showing posts with the label suresh prabhu

किसानों की मौत पुरानी समस्या -- सुरेश प्रभु, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री

हर दिन देश के हर प्रदेश से किसान के फंदे पर झूलने और जहर पी लेने की खबरें आ रही हैं। वही केंद्रीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु इस बात से आँखे मूंद कर सिर्फ अपनी सरकार की वाहवाही में लगे हैं। उनका कहना है कि किसानों की मौत एक पुरानी समस्या है और उनकी परेशानियों को कम करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सुरेश प्रभु ने शायद ये बयान देने से पहले इसी सप्ताह के अख़बार नहीं पड़े जिनमे उन्हें इस बयान की पोल खोलती कई खबरें देश के हर राज्य से मिल जाती. उन्होंने उन आकड़ों पर भी गौर करना जरुरी नहीं समझा जिन्होंने पिछले चार साल में वो भयावह रूप लिया है जो पहले कभी नहीं था।  प्रभु ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान हितैषी कई कदम उठाए है। इनमें, उनके उत्पादन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), कृषि कर्ज से राहत और फसल बीमा योजना की घोषणा शामिल है. मंत्री ने कहा कि किसानों की मौत हो रही है, यह एक सच्चाई है, लेकिन यह समझना जरूरी है कि यह एक पुरानी समस्या है जो कई वर्षो से चली आ रही है। प्रभु ने फिर उन 70 साल की बात कर खुद की सरकार की नाकामयाबी को छुपाने का प्रय...

सुरेश प्रभु ने नैतिक ज़िम्मेदारी लेते दी इस्तीफे की पेशकश

पिछले कुछ समय से लगातार हो रही रेल दुर्घटनाओं से आहत रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बुधवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. प्रभु ने रेल दुर्घटनाओं की नौतिक जिम्मेदारी लेते इस्तीफे की पेशकश की. सुरेश प्रभु ने कहा है कि लगातार हो रहे रेल हादसों से वह काफी दुखी है. उन्होंने यह भी कहा कि इन हादसों में कई लोगों की जान गई है जिससे मुझे गहरा दुख पहुंचा है. गौरतलब है कि इस वर्ष कई रेल दुर्घटनाएंं हुई है जिनमें कई लोगों की मौत हुई . दो रेल दुर्घटनाएं तो पिछले पांच दिनों के भीतर ही हो गई।  रेल मंत्री प्रभु ने कहा है कि उन्होंने अपनी तरफ से रेलवे को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है. सुरेश प्रभु ने कहा कि नए भारत को बेहतर रेलवे की जरूरत है।  प्रभु ने ट्वीट करके लिखा, ‘मैंने माननीय पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर (इन घटनाओं की) पूरी नैतिक जिम्मेदारी ली है। माननीय पीएम ने मुझे इंतजार करने को कहा है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं, यात्रियों के घायल होने और उनको हुए जानमाल के नुकसान और से बहुत ज्यादा पीड़ा हुई है।’ आगे उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुआई ...

प्रभुजी किराया बजट में क्यों नहीं बढ़ाया?

रेल किराया बढ़ाने का तरीका बड़ा घुमावदार है। सरकार ने क्या चतुर तरकीब लगाई। कोई आसानी से समझ नहीं पाएगा कि आम जनता के लिए रेल का सफर कितना महंगा हो गया। जो कहेगा उसे जवाब दे दिया जाएगा कि पहले आकर टिकट खरीद लेते। शुरू के सिर्फ दस फीसदी मुसाफिरों को रेल के टिकट पुराने रेट पर मिलेंगे। उसके बाद के 90 फीसदी यात्रियों को औसतन 25 फीसदी ज्यादा किराया देना पड़ेगा। अचानक मुनाफे के लालच में फंसती दिख रही रेल व्यवस्था पर वाकई सोचने के दिन आ गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस  के मुताबिक, दूरंतो, राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस गाडिय़ों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में फ्लैक्सी किराया प्रणाली लागू नहीं होगी। इन गाडिय़ों में द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान, स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू और चेयरकार श्रेणियों में ही यह प्रणाली लागू की जायेगी। परिपत्र के अनुसार विमान किरायों की तर्ज पर बुकिंग आरंभ होने पर पहली दस प्रतिशत सीटें मूल किराये पर बुक होंगी। इसके आगे सीटों की बुकिंग दस-दस प्रतिशत बढऩे पर दस-दस फीसदी किराया भी बढ़ाने का प्रावधान है। उदाहरण के लिए अगर किसी ट्रेन में सौ सीटें हैं तो पहली दस सीटें मूल किराये पर आ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)