Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #admission racket

महिला उत्पीड़न के बाद दिल्ली विधायक अमानतुल्लाह फर्जी एडमिशन रैकेट का शिकार

आम आदमी पार्टी के विधायकों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक विधायक नपते जा रहे हैं। इसी कड़ी में ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान एक नए आरोप में घिर गए हैं। जफर इकबाल नामक एक व्‍यक्ति ने डीसीपी को पत्र लिखकर जामिया मिलिया इस्लामिया में फर्जी दाखिले की शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि विधायक अपने पद का दुरुपयोग करके दूसरे को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का अारोप है कि अमानतुल्लाह उनके भाई और तीन लोगों ने बीटेक में दाखिले के लिए उससे 6 लाख रुपये मांगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि दाखिला भी नहीं हुआ और विधायक ने रुपये ले लिए और अब रुपये लौटाने से मना कर रहे हैं। रुपये मांगने पर उलटे विधायक की ओर से धमकी दी जा रही है। उसे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इसके अलावा उसके सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स छीन लिए गए और उसके साथ धक्‍का मुक्‍की भी की गई। इस चिट्ठी में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि के कई छात्र विधायक और उनके भाई के फर्जी एडमिशन रैकेट का शिकार हुए हैं। इसमें कहा गया है कि उनसे पहले विधायक और उनके भाईयों ने लोगों को झंसा...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)