Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kapil mishra

‘क्या अल्लाह का मजाक उड़ाने की है हिम्मत’? – तांडव के डायरेक्टर अली से कंगना रनौत ; राजू श्रीवास्तव ने बनाया वीडियो

कंगना रनौत और राजू श्रीवास्तव भड़के तांडव के डायरेक्टर पर अमेजन प्राइम की विवादित सीरीज ‘तांडव’ पर मचे बवाल के बाद इसके मेकर्स ने लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए बिना शर्त माफी माँगी है। हालाँकि उनकी इस माफी का असर जनता पर खासा नहीं पड़ा बल्कि गुस्सा और ज्यादा भड़क गया। आम जनता के बाद अब बड़ी-बड़ी हस्तियों ने इस सीरीज के मेकर्स को घेरना शुरू किया है।  कंगना रनौत ने सीरीज के मेकर्स से पूछा कि क्या उनमें ‘अल्लाह’ का मजाक बनाने की हिम्मत है? उन्होंने कपिल मिश्रा के ट्वीट को रीट्वीट करके लिखा, “माफी माँगने के लिए बचेगा कहाँ? ये सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं, लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर, है हिम्मत अल्लाह का मज़ाक़ उड़ाने की?” माफ़ी माँगने केलिये बचेगा कहाँ? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फ़तवा निकाल देते हैं लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ़ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफ़ाई किया जाएगा...

आप का धरना: क्या कोई मुख्यमंत्री राज्य के मुख्य सचिव को अपमानित करने का साहस कर सकता है?

सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री धरने पर आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  अफसरों की हड़ताल को लेकर उपराज्यपाल सचिवालय में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना  लगातार  7 दिन से जारी है। आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री आवास के घेराव के लिए जून 17 की शाम मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से मार्च शुरू किया, लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग से आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस के मुताबिक, आप ने प्रदर्शन के लिए इजाजत ही नहीं ली है। हालांकि, इसके चलते 5 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े। केजरीवाल ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताया है। वहीं, आईएएस अफसर हड़ताल पर होने की बात से इनकार कर रहे हैं। प्रदर्शन में नहीं होगी हिंसा आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा, "दिल्ली की लोकतांत्रिक सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। कांग्रेस भाजपा की बी टीम बन गई। हम उपराज्यपाल, दिल्ली पुलिस और पीएमओ को भरोसा दिलाते हैं कि प्रदर्शन के दौरान कोई हिंसा नहीं होगी।" 11 जून से केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और  गोपाल राय  एलजी ...

दिवंगत आप सदस्य की मां ने अरविंद केजरीवाल के घर बोला धावा

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता संतोष कोहली की माँ  मुख्यमंत्री आवास के बाद विरोध करती हुईं। आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  आम आदमी पार्टी (AAP) राज्य सभा के लिए अपने तीन उम्मीदवारों संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता के नाम की घोषणा करने के बाद से ही लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। अब पार्टी की दिवंगत कार्यकर्ता संतोष कोहली की मां ने राज्य सभा उम्मीदवारों का विरोध किया है। शुक्रवार (5 जनवरी, 2017) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली आवास के बाहर भी इस बाबत जमकर हंगामा हुआ। संतोष कोहली की मां और उनके समर्थकों ने उन्हें राज्य सभा का टिकट दिए जाने की मांग की। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन के दौरान आप के अन्य विधायकों से समर्थन देने की भी अपील की। हालांकि उन्हें बाद में केजरीवाल से बिना मिले ही हिरासत में ले लिया गया। संतोष कोहली की मां को राज्य सभा उम्मीदवार बनाए जाना का समर्थन अब पार्टी से बर्खास्त हो चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने किया है। मिश्रा का दावा है कि उन्हें शालीमार बाग से विधायक बंदना कुमारी का समर्थन हासिल है। बता दें कि बंदना कुमारी वह...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)