Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lok sabha

मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव मंजूर, सरकार ने कहा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत

आर.बी.एल निगम, वरिष्ठ पत्रकार  लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मोदी सरकार के खिलाफ साढ़े चार साल में पहला अविश्वास प्रस्ताव मंजूर किया है। मानसून सत्र के पहले दिन जुलाई 18 को कांग्रेस और तेदेपा ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। इस पर शुक्रवार को चर्चा होगी। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा- हम परेशान नहीं हैं। मोदी सरकार के खिलाफ हमारे पास पर्याप्त संख्याबल है। संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार भी अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए तैयार है। हम आसानी से जीतेंगे, क्योंकि हमारे पास सदन में दो-तिहाई बहुमत है। View image on Twitter ANI ✔ @ANI "Who says we don't have the numbers?," asks Sonia Gandhi when asked about No Confidence motion # MonsoonSession (File pic) 2:31 PM - Jul 18, 2018 96 113 people are talking about this इस अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं है? सोनिया गांधी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ...

‘संविधान बदल देंगे’ केंद्रीय मंत्री के बयान पर संसद में हंगामा

संसद में संविधान बदलने पर शोर मचाता विपक्ष  आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  दिसंबर 27 को लोकसभा में कांग्रेस के सदस्यों ने प्रश्नकाल शुरू होते ही आसन के समीप आकर हेगड़े के बयान के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सांसद ‘मंत्री को बर्खास्त करो’ के नारे लगा रहे थे. राजद के जयप्रकाश नारायण यादव भी कांग्रेस सदस्यों के साथ नारेबाजी में शामिल थे. खबरों के अनुसार, भाजपा नेता और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री हेगड़े ने हाल ही में कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक समारोह में कथित तौर पर कहा था कि जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी मानते हैं उनकी अपनी कोई पहचान नहीं होती और वे अपनी जड़ों से अनजान होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी संविधान को बदलने के लिए सत्ता में आई है. इस बयान को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है. राज्यसभा में भी हंगामा केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के मुद्दे को राज्यसभा में भी उठाया गया. कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री हेगड़े के कथित विवादित बयान का विरोध कर रहे विपक्षी सदस्यों ने उन पर संविधान का उल्लंघन करने का आरो...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)