Skip to main content

Posts

Showing posts with the label karnataka chief minister

सरकारों को बर्खास्‍त करने में पीछे नहीं थी कांग्रेस

ऐसा कहा गया है कि समय और इतिहास खुद को दोहराता है, कुछ ऐसा ही कर्नाटक की राजनीति में देखने को मिल रहा है। जिस तरह के आरोप कांग्रेस की ओर से भाजपा और राज्‍यपाल के खिलाफ लगाए जा रहे हैं इससे यही पता चलता है कि कांग्रेस खुद का किया भूल गयी है। सत्ता का दुरुपयोग कर राज्य सरकारों को बर्खास्त करने, सबसे बड़े दल को सरकार बनाने से रोकने की तमाम कोशिशें कर चुकी कांग्रेस आज कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रही है। बोम्‍मई केस समेत कांग्रेस की केंद्र सरकार के इशारे पर विभिन्न राज्यों में राज्यपालों द्वारा सरकार बर्खास्त करने या गलत निर्णय लेने के ढेरों उदाहरण हैं। खैर, देखना है कि कांग्रेस समर्पित जेडीएस सरकार कितने दिन चलती है। क्योंकि कांग्रेस समर्थित सरकारों को असमय ही गिरना पड़ा है। केन्द्र में चन्द्रशेखर की सरकार रामजन्मभूमि विवाद समाप्त करने में अहम् भूमिका निभाते देख राजीव गाँधी ने तुरन्त अपना समर्थन वापस लेकर चंद्रशेखर सरकार को गिराकर, आज तक इस जीवित रखे हुए है। अन्यथा अयोध्या में राम मन्दिर तभी बन गया होता।   कांग्रेस ने ही शुरू की थी यह परिपाटी ...

क्या कर्नाटक की राजनीति में 'राहु काल' इसलिए गर्वनर ने रोका फैसला ?

कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर शह-मात का खेल और दिलचस्प हो गया है, बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मिल जहां सरकार बनाने का दावा ठोका, तो वहीं चुनाव बाद एक हुए कांग्रेस-जेडीएस भी रणनीति बनाने में जुटे हैं।  आज मई 17 को येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमन्त्री की शपथ जरूर ले ली है, लेकिन बहुमत सिद्ध करना बाकी है। और बहुमत सिद्ध करने के लिए जो खेल खिलेगा उससे हर नागरिक अच्छी तरह परिचित है, कुछ कहने अथवा लिखने की जरुरत नहीं। कांग्रेस और जेडीएस अपने-अपने विधायकों को राज्य से बाहर रिसोर्ट में ले गए हैं, इस पर कितना धन खर्च होगा, इससे भी जनता भलीभांति परिचित है। यह धन कौन खर्च करेगा और कहाँ से करेगा, कोई नहीं पूछने वाला। वहाँ उनकी हर सुविधा और सम्मान का हर कीमत पर ध्यान रखा जाएगा। प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि जनता को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने वाले नेता ही जब भ्रष्ट तरीके अपनाएंगे, भ्रष्टाचार कहाँ से दूर होगा? यदि पार्टियाँ इतनी ईमानदार हैं, तो अपने-अपने विधायकों को राज्य में ही रहने देते, धन की बर्बादी नहीं होती। बिकाऊ तो हर हाल में बिकेगा, दुनियाँ की कोई ताकत...

मई 17 को येदियुरप्पा लेंगे शपथ, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से मना किया

कर्नाटक में हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा जारी है। इस बीच बड़ी खबर ये है कि सुबह 9 बजे(मई 17)  बी एस येदियुरप्पा मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेंगे। देर शाम सामने आए घटनाक्रम में राज्यपाल की ओर से बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का मौका देने की बात सामने आई। उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 21 मई तक का समय दिया गया है। उधर, इस मामले पर कर्नाटक में मौजूद पार्टी के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने कहा कि राज्यपाल पर बीजेपी अध्यक्ष और पीएम का दबाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला दबाव में काम कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में राज्य सभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुमत कांग्रेस के साथ है तो इस लिहाज से उन्हें ही सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिदंबरम ने कहा कि राज्यपाल को कानूनसम्मत कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत होने के बावजूद हमें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। हमने राज्यपाल से मिलकर उन्हें विधायकों के समर्थन की चिट्ठी भी सौंपी...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)