जिस सऊदी अरब के पैसे और शान ओ शौकत के चर्चे पूरी दुनिया में होते हैं. वह सऊदी भी अब कंगाल होने लगा है. जी हाँ, इस बात की पुष्टि सऊदी अरब में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े होटल का काम अधर में लटका हुआ है से होती है. पिछले दो साल से इसका काम रुका पड़ा है. इसके पीछे फंड की कमी बताई जा रही है. अबराज कुदाई नाम के इस होटल में कुल दस हजार कमरे होंगे और इसे 2017 में खोला जाना था, लेकिन अब इसके जल्दी तैयार होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. इस होटल के कंस्ट्रक्शन का जिम्मा किंगडम की सबसे बड़ी कंपनी सऊदी बिनलादेन ग्रुप के पास है. ये होटल 1.4 मिलियन स्क्वेयर मीटर के एरिया में 224 अरब रु. की लागत से बनाया जा रहा है. मक्का में 2015 के हज के दौरान हुए क्रेन हादसे के बाद इसका कंस्ट्रक्शन रोक दिया गया, क्योंकि क्रेन इसी बिनलादेन कंपनी की थीं. इस हादसे में 107 लोगों की मौत हुई थी. इस बीच ऑयल की कीमतों में कमी आने से सऊदी सरकार को अपने सारे प्रोजेक्ट और पेमेंट रोकने पड़े, जिसके चलते कंपनी का भी पेमेंट रूक गया. वहीं, हादसे के चलते कंपनी को पिछले दो साल में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं मिला. लिहाजा...