अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्रसंघ भवन में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर उठे विवाद के बाद इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जहां अलीगढ़ के खैर शहर में स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यू) के अतिथि भवन (गेस्ट हाउस) से एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की तस्वीर हटा दी गई. डीएनए वेबसाइट के मुताबिक सर सैयद के साथ महात्मा गांधी, डॉ. अम्बेडकर और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरें भी हटा दी गई हैं. गेस्ट हाउस के किसी भी अधिकारी और सुरक्षाकर्मी को इस बारे में जानकारी नहीं है कि सर सैयद की तस्वीर किसने हटाई. यह तस्वीर 2 मई को उस दौरान गायब हुई, जब सुरक्षाकर्मी खाने के लिए घर गए हुए थे। अब उसकी जगह वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। अब ये तस्वीर किसने लगाई इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। दरअसल खैर के PWD गेस्ट हाउस में यहां के विधायक अनूप प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता की थी। लोहागढ़ में जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के रात्रि प्रवास के दौरान दलित के घर में बाहर से खाना मंगाकर खाने के मामले को लेकर हुई फजीहत पर बीजेपी नेता बात...