Skip to main content

Posts

Showing posts with the label praveen togadia

प्रवीण तोगड़िया समेत तीन को बाहर करेगा आरएसएस

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया द्वारा बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तोगड़िया को उनके पद से हटाने की योजना बना रहा है। तोगड़िया के अलावा आरएसएस ने भारतीय मजदूर संघ के जनरल सेक्रेटरी विरजेश उपाध्याय और वीएचपी के अध्यक्ष राघव रेड्डी को उनके पद से मुक्त करने की योजना बनाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि आरएसएस के पदाधिकारी यह देखकर खुश नहीं हैं कि ये तीन लोग अपना खुद का एजेंडा चलाते हुए सरकार को शर्मिंदा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों संगठन का संघ की विचारधारा के प्रचार के लिए उपयोग नहीं किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद की कार्यकारी बैठक फरवरी के अंत तक आयोजित की जाएगी, जहां पर आरएसएस परिषद के फिर से चुनाव करने को लेकर दवाब बनाएगा ताकि राघव रेड्डी को हटाकर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जा सके। इसके साथ ही रेड्डी के तोगड़िया समेत अन्य समर्थकों को भी हटाने की पूरी योजना बनाई जा रही है। आरएसएस ने उन सभी लोगों को संघ से बाहर का रास्ता...

तोगड़िया के पास ‘साहेब’ के खिलाफ़ काफी राज हैं-- अलका लाम्बा

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के लापता होने के बाद बहुत से सवाल खड़े हो चुके है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाते हुए ये इशारा किया है कि कहीं मोदी सरकार के राज़ पता होने की वजह से तो प्रवीण तोगड़िया की ये हालत तो नहीं हुई? अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, “सुनने में आ रहा है कि तोगड़िया के पास साहेब के खिलाफ़ काफी राज हैं, कभी भी मुँह खोलने की धमकी देने के बाद ही आज उनके साथ यह सब हुआ। पहले Z श्रेणी प्राप्त व्यक्ति लापता हो जाता है, फिर बेहोशी की हालत में गिरा पाया जाता है, फिर अस्पताल और फिर “अम्मा” वाला हाल?? फ़िल्म ख़त्म, राज दफ़न।” तोगड़िया ने लगाए मोदी पर गंभीर आरोप;  सेक्स सीडी का खोला राज  बताया जा रहा है कि किसी पुराने केस के सिलसिले में राजस्थान पुलिस वारंट लेकर अहमदाबाद पहुंची थी। लेकिन राजस्थान पुलिस का कहना है कि, VHP अध्यक्ष उन्हें मिले ही नहीं।  उल्लेखनीय है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए तोगड़िया एक दिन पहले गायब हो गए थे। वह बेहोशी की हाल...

विहिप को कोसने वाले पहुंचे तोगड़िया पर डोरे डालने

कल तक विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल को पानी पीकर कोसने वाले, आज उसी के नेता पर डोरे डाल, संघ से अलग करने के प्रयास में संलग्न हो रहे हैं।  विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के होश में आने के बाद कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की। तोगड़िया से पहली मुलाकात हार्दिक पटेल ने की और इसके बाद कांग्रेस नेता मोढवाडिया विहिप नेता से जाकर मिला। तोगड़िया से मोढवाडिया और हार्दिक पटेल की तस्वीरें सामने आने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि तोगड़िया जिस विचारधारा से आते हैं कांग्रेस उसका विरोध करती आई है। इसके अलावा तोगड़िया ने अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर कई बार विवादित बयान दिए हैं।   गौरतलब है कि तोगड़िया सोमवार को अहमदाबाद में कथित रूप से लापता हो गए थे और इसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। तोगड़िया के सोमवार को अचानक लापता होने और फिर अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में बेहोशी की हालत में मिलने के बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। मंगलवार को ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)