आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के लापता होने के बाद बहुत से सवाल खड़े हो चुके है। इस मामले पर आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने ट्वीट के जरिए सवाल उठाते हुए ये इशारा किया है कि कहीं मोदी सरकार के राज़ पता होने की वजह से तो प्रवीण तोगड़िया की ये हालत तो नहीं हुई?
अलका लांबा ने ट्विटर पर लिखा, “सुनने में आ रहा है कि तोगड़िया के पास साहेब के खिलाफ़ काफी राज हैं, कभी भी मुँह खोलने की धमकी देने के बाद ही आज उनके साथ यह सब हुआ।
पहले Z श्रेणी प्राप्त व्यक्ति लापता हो जाता है, फिर बेहोशी की हालत में गिरा पाया जाता है, फिर अस्पताल और फिर “अम्मा” वाला हाल?? फ़िल्म ख़त्म, राज दफ़न।”
तोगड़िया ने लगाए मोदी पर गंभीर आरोप;
सेक्स सीडी का खोला राज
बताया जा रहा है कि किसी पुराने केस के सिलसिले में राजस्थान पुलिस वारंट लेकर अहमदाबाद पहुंची थी। लेकिन राजस्थान पुलिस का कहना है कि, VHP अध्यक्ष उन्हें मिले ही नहीं। उल्लेखनीय है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए तोगड़िया एक दिन पहले गायब हो गए थे। वह बेहोशी की हालत में एक पार्क में मिले थे। जहां से उन्हें चंद्रमणी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रेस कांफ्रेंस में तोगड़िया ने अपने खिलाफ साजिश होने की बात कही थी। तोगड़िया ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस ने उनके एनकाउंटर की साजिश रची थी, इसलिए वह खुद वीएचपी दफ्तर से गायब हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह हिंदू एकता के लिए प्रयास कर रहे हैं, इसलिए उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। तेज तर्रार और आक्रामक छवि की पहचान रखने वाले तोगड़िया अपनी बात कहते हुए कई बार भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू नजर आ रहे थे।
दरअसल कुछ लोगों का आरोप यह है कि, प्रवीण तोगड़िया काफी दिनों से मोदी सरकार और RSS से नाराज भी चल रहे थे। उन्होंने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। विहिप सूत्रों के अनुसार, तोगड़िया और मोदी का लम्बे समय से 36 का आंकड़ा चल रहा है। अपने मुख्यमंत्री काल में मोदी ने तोगड़िया के गुजरात प्रवेश करने पर पाबन्दी लगा रखी थी।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने सीधा-सीधा पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया। तोगड़िया ने साफ किया कि दिल्ली के राजनीतिक बॉस (पीएम मोदी) के इशारे पर क्राइम ब्रांच के एसीपी जे. के. भट्ट उनके खिलाफ और वीएचीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। तोगड़िया ने मांग की कि भट्ट और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत को सार्वजनिक किया जाए। तोगड़िया ने साथ ही कहा कि आरएसएस के प्रचारक संजय जोशी के खिलाफ 2005 में आई सेक्स सीडी फर्जी थी और इसको बनाने वालों का नाम वह समय आने पर बताएंगे।
तोगड़िया ने कहा कि वह गुजरात से आने वाले पीएम से प्रार्थना करते हैं कि उनके खिलाफ षड्यंत्र करके लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास नहीं किया जाए। उन्होंने कहा, ‘क्राइम ब्रांच ही मेरे बारे में सिलेक्टिव वीडियो टीवी चैनल को दे रहा है। संजय जोशी का वीडियो भी यहीं बना था। यह सब तोगड़िया को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।’
उन्होंने कहा कि वह क्राइम ब्रांच के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा, ‘पीएम षड्यंत्र न करें। इसको लोकतंत्र की हत्या करके राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा मत बनने दो। मुझे क्राइम ब्रांच पर गर्व है। मैंने कभी पुलिस अधिकारी के खिलाफ बयान नहीं दिया, लेकिन भट्ट मेरे खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।’
वीएचपी नेता ने कहा कि राजस्थान सरकार ने मेरे खिलाफ किसी केस की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘2005 में जोशी का फर्जी वीडियो बनाकर आरएसएस जैसी पवित्र संस्था के प्रचारक को बदनाम करने का षड्यंत्र करने का काम गुजरात से हुआ था। सीडी बनाने वाले का नाम मैं जानता हूं और समय आने पर मैं उसे सार्वजनिक करूंगा। मैं उस सीडी की जांच करने वालों में मैं एक था। भगवान सत्य की रक्षा करेगा। भट्ट गुजरात में षड्यंत्र का हिस्सा बन रहा है। भट्ट तोगड़िया की इज्जत पर हाथ डाल रहा है। पीएम के साथ उनकी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की डिटेल्स को सार्वजनिक की जाए।’

Comments