कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी काली सच्चाई है, जिसके बारे में जानते सभी हैं, लेकिन बात करने से कतराते हैं। इसके बावजूद पीड़ित सामने आकर अपनी व्यथा व्यक्त करते रहते हैं। इसकी शिकार फिल्म अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी हो चुकी हैं। डोनल ने बताया कि जब वो एक डायरेक्टर के पास काम माँगने के लिए गई थीं तो उसने काम के बदले सेक्स करने के लिए कहा। बिग बॉस की कंटेस्टेंट डोनल बिस्ट का पिछले साल दिसंबर 2020 का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने उस काले अतीत का खुलासा किया है। डोनल ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उनके संघर्ष के दिनों में डायरेक्टर से काम के सिलसिले में मिलीं तो उसने कॉम्प्रोमाइज करने को कहा। इस घटना ने उन्हें कई सप्ताह तक काफी परेशान किया। डोनल कहती हैं, “मैं अपने काम की पूजा करती हूँ। मुझे इस बात का विश्वास था कि भले ही थोड़ा अधिक स्ट्रगल करना पड़े, लेकिन मैं इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से अपना मुकाम हासिल करूँगी। इसीलिए उस घटना के बाद मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।” डोनल से काम क...