Skip to main content

डायरेक्टर ने फिल्म में काम के बदले ‘सेक्स’ की रखी डिमांड, कास्टिंग काउच की शिकार नायिका डोनल बिष्ट

कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी काली सच्चाई है, जिसके बारे में जानते सभी हैं, लेकिन बात करने से कतराते हैं। इसके बावजूद पीड़ित सामने आकर अपनी व्यथा व्यक्त करते रहते हैं। इसकी शिकार फिल्म अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी हो चुकी हैं। डोनल ने बताया कि जब वो एक डायरेक्टर के पास काम माँगने के लिए गई थीं तो उसने काम के बदले सेक्स करने के लिए कहा।

बिग बॉस की कंटेस्टेंट डोनल बिस्ट का पिछले साल दिसंबर 2020 का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने उस काले अतीत का खुलासा किया है। डोनल ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उनके संघर्ष के दिनों में डायरेक्टर से काम के सिलसिले में मिलीं तो उसने कॉम्प्रोमाइज करने को कहा। इस घटना ने उन्हें कई सप्ताह तक काफी परेशान किया।

डोनल कहती हैं, “मैं अपने काम की पूजा करती हूँ। मुझे इस बात का विश्वास था कि भले ही थोड़ा अधिक स्ट्रगल करना पड़े, लेकिन मैं इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से अपना मुकाम हासिल करूँगी। इसीलिए उस घटना के बाद मैंने उस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।” डोनल से काम के बदले साथ सोने के लिए कहने वाला साउथ की फिल्मों का डायरेक्टर था। हालाँकि, फिल्मों में काम नहीं मिलने के बाद डोनल ने टीवी इंडस्ट्री का रूख किया। यहाँ उन्होंने अपने लिए काम तलाशे।

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले डोनल बिष्ट दिल्ली में एक पत्रकार हुआ करती थीं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। डोनल कहती हैं कि जब वो पत्रकारिता कर रही थीं तो उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वो फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही बनी हैं।

बहरहाल डोनल अकेली नहीं हैं, जो कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। इसी महीने ‘साथ निभाना साथिया-2’ की एक्ट्रेस स्नेहा जैन ने भी अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना का खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि जब वह ग्रेजुएशन में थीं, उस दौरान साउथ की फिल्मों के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें फोन किया था। स्टूडेंट लाइफ पर बनने वाली एक फ‍िल्‍म के लिए उनसे बात की थी।

स्नेहा जैन ने कहा, “जब मैं उस आदमी से मिली तो उसने मुझसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा। मैं तो हैरान रह गई। उसने कहा कि कॉम्प्रोमाइज करते ही मैं डायरेक्टर से मिल सकती हूँ। मेकर्स मुझे फिल्म में काम करने के लिए मोटी रकम भी देंगे। उस आदमी ने कहा कि बस मुझे उसके साथ पूरा दिन बिताना होगा। मुझे यकीन हो गया था कि मैं गलत जगह फँस गई हूँ। मैंने उस आदमी को साफ मना कर दिया।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...