आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक 70's की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक आशा सचदेव ने उस दौर के हर पॉपुलर एक्टर और डायरेक्टर के साथ काम किया था। यहां तक कि महेश भट्ट भी उनके साथ काम करना चाहते थे। लेकिन सिर्फ एक बी-ग्रेड फिल्म में काम करने की वजह से आशा के बढ़ते करियर पर ब्रेक लग गया। इसके बाद उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया। हालत ये हो गई कि जो डायरेक्टर उन्हें जानते थे, उन्होंने भी आशा के साथ काम करने से मना कर दिया था। राकेश रोशन के साथ फिल्म दो चट्टानें दरअसल, 1972 में आशा ने एक लो बजट बी-ग्रेड फिल्म 'बिंदिया और बंदूक' में काम किया था। इसमें उनके साथ किरण कुमार, हेलन, रजा मुराद, केस्टो मुखर्जी और जोगिंदर शैली जैसे कलाकार थे। फिल्म में आशा की एक्टिंग की तारीफ भी हुई, लेकिन करियर की शुरुआत में ही बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने की वजह से ए-लिस्ट डायरेक्टर्स में आशा की नेगेटिव इमेज बन गई। इसी फिल्म के बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई। इसके बाद किसी भी बड़े डायरेक्टर ने आशा के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया, जिससे कई बड़े बजट की फिल्में भी उनके हाथ...