Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CBI & ED

सुशांत की मौत : रिया चकवर्ती पर कसता शिकंजा: ‘विलेन’ बनती गर्लफ्रेंड

14 जून 2020  को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में फंदे से लटके मिले। उनके एक डोमेस्टिक हेल्पर ने इस बात की जानकारी पुलिस को फोन करके दी। शुरूआती जाँच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया और उनके पास से कोई सुसाइड नोट न मिलने का खुलासा किया। उनके चाहने वाले उनकी मौत की खबर सुनकर इस बात पर यकीन ही नहीं कर पाए कि सुशांत जैसा प्रतिभावान और जिंदादिल इंसान खुदकुशी कर सकता है।  15 जून  को मुंबई के विले पार्ले स्थित सेवा समाज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हो गया। सुशांत के अंतिम संस्कार में गिने-चुने लोग आए। इनमें एक नाम उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का भी था।  16 जून  को इस मामले में जाँच के दौरान पता चला कि सुशांत ने आखिरी कॉल जिन लोगों को किया उनमें एक नंबर रिया चक्रवर्ती का भी था। इसके बाद से ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि पुलिस इस मामले में उनसे पूछताछ करेगी। 17 जून  को इस मामले में बांद्रा पुलिस ने पड़ताल शुरू की। रिया समेत 11 लोगों को सुशांत की ‘आत्महत्या’ के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहाँ रिया ...

आईएनएक्स मीडिया केस : CBI ने कार्ति चिदंबरम को गि‍रफ़्तार कि‍या

आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को अरेस्ट करने के पीछे सीबीआई का तर्क है कि कार्ति जांच में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें चेन्नै एयरपोर्ट से कस्‍टडी में लि‍या है। कार्ति लंदन से अपने घर लौट रहे थे। दो हफ्ते पहले एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने उनके चार्टेड अकाउंटेंट एस. भास्करन को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी।  कार्ति‍ के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी  - हाल ही में ईडी ने कार्ति चिदंबरम के दिल्ली और चेन्नई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।  - ईडी ने 2007 में आईएनएक्स मीडिया के लिए फॉरेन इन्वेस्टमेंट में अनियमितताओं के कारण कार्ति चिदंबरम के लिए समन जारी किया था।  - सीबीआई इस मामले की अलग से जांच कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में पीटर और इंद्राणी मुखर्जी को भी जांच के दायरे में लाया हुआ है। क्या है मामला, क्या हैं आरोप?   - कार्ति के पिता पी. चिदंबरम यूपीए सरकार में पहले होम और बाद फाइनेंस मिनिस्टर रह चुके हैं। - सीब...

PNB फ्रॉड केस: नीरव मोदी, उनकी पत्‍नी आमी मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया नोटिस

करीब 11,356 करोड़ रुपए के पीएनबी फ्रॉड केस में इंटरपोल ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्‍स के एमडी एंड सीईओ मेहुल चौकसी समेत 4 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इस बीच, टीवी रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि नीरव मोदी न्‍यूयार्क के मैनहट्टन में हैं। इससे पहले, गुरुवार को इन्‍फोर्समेंट डायरेक्‍टरेट (ईडी) ने कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने ज्‍वैलर्स और बिजनेसमैन नीरव मोदी के घर समेत करीब 10 ठिकानों पर रेड की। इस छापेमारी में लगभग 5100 करोड़ रुपए की एसेट सीज हो गई हैं, जिसमें हीरे और जवाहरात भी शामिल हैं। इसके अलावा ईडी ने विदेश मंत्रालय से नीरव मोदी के पासपोर्ट को रद्द करने के लिए लिखा है। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इंटरपोल ने शुक्रवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उनकी पत्‍नी आमी मोदी, भाई निशाल मोदी और गीतांजलि जेम्‍स के एमडी एंड सीईओ मेहुल चौकसी के खिलाफ डिफ्यूजन नोटिस जारी किया है।  इस बीच, टीवी रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि नीरव मोदी न्‍यूयार्क के मैनहट्टन में हैं। ईडी ने सीज किए 5100 करोड़ रुपए के हीरे-जवाहरात ईडी के अधिकारियों के...

30% के लिए दो अफसरों में अनबन ना हुई होती तो चारा घोटाला उजागर नहीं होता

चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत  राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गुरूवार को सजा सुनायेगी. देवघर कोषागार से 89 लाख की अवैध निकासी से जुड़े मामले आरसी 64ए/96 में फैसले के बाद सजा की अवधि का आज ऐलान होना था. केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा लालू प्रसाद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया गया था. सीबीआई ने 22 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया था. बीते 23 दिसंबर को हुई सुनवाई में लालू प्रसाद और 15 अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया. उसी दिन इस मामले में जगन्नाथ मिश्रा सहित छह आरोपी दोषमुक्त करार दिए गए. सीबीआई कोर्ट के जज शिवपाल सिंह की अदालत ने फैसला सुनाया. लालू पर कई धाराओं में चला था केस अदालत ने 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख़, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में फैसला सुनाया है. अवैध ढंग से धन निकालने के इस मामले में लालू प्रसाद यादव एवं अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आपराधिक षड्यन्त्र, गबन, फर्जीवाड़ा, साक्ष्य छिपाने, पद के दुरुपयोग आदि से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120...

एक लालू जेल जाएगा तो एक लाख लालू पैदा होंगे—लालू

बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है और अब सस्पेंस खत्म हुआ, लालू अपना नया साल जेल में ही मनाएंगे। कोर्ट का फैसला सुनते ही लालू ने कहा- ये क्या हुआ? इस मामले में लालू की 1990 की अर्जित संपत्ति भी अटैच की जाएगी। सुनवाई शुरू होने से पहले लालू ने कार्यकर्ताओं से बोला कि जो भी फैसला आएगा लालू को मंजूर है, मेरे बाद मेरा बेटा तेजस्वी है ना, पूरा देश, पूरी जनता देख रही है कि मुझे और मेरे परिवार को किस तरह भाजपा परेशान करने की कोशिश कर रही है। उसमें वो कामयाब नहीं होंगे। एक लालू को जेल भेजेंगे तो एक लाख लालू अब पैदा होगा, लालू ने गरीब जनता की लड़ाई लड़ी है और लड़ता रहेगा। तीन बजे के बाद आया ये बड़ा फैसला पहले फैसले का समय सुबह ग्यारह बजे तय था, लेकिन लालू यादव के वकील चितरंजन प्रसाद ने जानकारी दी थी कि ग्यारह बजे के बदले अब दोपहर तीन बजे तक फैसला सुनाया जाएगा। उसके बाद लगातार इंतजार जारी था और तीन बजे के बाद जज ने यह फैसला सुनाया। जेल जाने से पहले बोले लालू-भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे आज सुबह साढ़े दस बजे के बाद जैसे ही लालू यादव रांची स्थित रेलवे के गेस्ट हाउस ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)