संसद के मॉनसून सत्र में एनडीए सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जुलाई 20 को होने वाली चर्चा को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है. विपक्ष पिछले सत्र में भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सदन में हंगामे की वजह से प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी. जुलाई 18 सोनिया गांधी ने विपक्ष के पास संख्याबल होने का संकेत दिया तो जुलाई 19 संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने सोनिया पर पलटवार किया. अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि 'सोनिया गांधी का गणित कमजोर है. वह आंकड़ोंं का पता नहीं लगा पाती हैं. 1996 में भी ऐसी आंकड़ा लगाया था.. बाद में क्या हो गया. वह दुनिया के सामने है. इस बार भी गणित कमजोर होने के कारण फिर से आंकड़ा सही नहीं निकाल पा रही है'. अनंत कुमार का कहना है कि मोदी सरकार बहुमत में है. सरकार को भारी समर्थन सदन के बाहर भी है और संसद के अंदर भी भारी समर्थन है. अवलोकन करें:-- http://nigamrajendra28.blogspot.com/2018/07/blog-po...