पुरानी दिल्ली के इलाके में स्थित राबिया स्कूल में फीस नहीं जमा करने की वजह से बच्चियां को स्कूल के बेसमेंट में लगभग पांच घंटे तक बंद रखा गया. ये बच्चियां 40 डिग्री तापमान में भूखी - प्यासी अभिभावकों के आ कर उन्हें छुड़ाने तक बंद रहीं. अभिभावकों को देखते ही बच्चियां चीख - चीख कर रोने लगीं. सभी बच्चियां नर्सरी व केजी कक्षाओं की थी. बेसमेंट में बाहर से कुंडी लगी थी पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के तहत बच्चों को अभिभावक सुबह सात बजे स्कूल में छोड़ कर आए. अभिभावकों के जाने बे बाद इन बच्चों को दोपहर छुट्टी के समय लगभग 12.30 बजे तक स्कूल के बेसमेंट में बंद कर के रखा गया. अभिभावक जब स्कूल पहुंचे और बच्चियां क्लास में नहीं मिले तो उन्होंने बच्चों के बारे में पूछा. स्कूल के स्टाफ ने बताया कि बच्चे बेसमेंट में हैं. अभिभावक नीचे गए तो देखा की वहां दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी हुई थी. उन्होंने कुंडी खोल कर बच्चों को निकाला. परिजनों को देख कर बच्चे फूट - फूट कर रोने लगे. Manish Sisodia ✔ @msisodia Chief Minister @ ArvindKejriwal has sought repor...