प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली हस्तियों में 8वें नंबर पर हैं। इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पोप फ्रांसिस भी उनसे पीछे हैं। स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी भी उनसे पीछे हैं। हाल ही में ब्रिटेन की एक संस्था ‘यू-गव’ (YouGov) ने विश्व की सबसे ज्यादा पसंदीदा शख्सियतों को लेकर एक सर्वे किया। इस सूची में मोदी के अलावा अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत 21 भारतीय शामिल हैं। पुरुषों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स पहले नंबर पर हैं। वहींस महिलाओं में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली टॉप पर हैं। यू-गव ने ये सर्वे दुनिया के कुल 25 देशों में किया। इसके लिए करीब 37 हजार लोगों का इंटरव्यू लिया गया। खास है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (17वें स्थान) से काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। पुरुषों की सूची में जहां ओबामा दूसरे स्थान पर हैं, वहीं महिलाओं में दूसरे नंबर पर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हैं। पुरुषों की सूची में हर प्रोफेशन के लोग - म...