Skip to main content

Posts

Showing posts with the label #metoo

फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है : मंदाना करीमी

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने सीजन-16 (Bigg Boss 16) में साजिद खान (Sajid Khan) को एक प्रतिभागी के रूप में लेने पर बिग बॉस के निर्माताओं के प्रति नाराजगी जाहिर की है। करीमी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने साजिद खान पर MeeToo का आरोप लगाया था। एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में मंदाना करीमी ने कहा कि फिल्म उद्योग में ‘महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं’ है। मंदाना ने कहा कि बॉलीवुड में अब काम करने का उनका कोई इरादा नहीं है। मंदाना करीमी अंतिम बार एकता कपूर की सीरियल लॉकअप में दिखी थीं। मंदाना ने कहा, “लोगों के लिए जीवन ऐसा बन गया है कि अगर इससे मुझे फायदा होने वाला है और मैं पैसा कमा सकती हूँ तो कौन परवाह करता है? इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहाँ कोई किसी की माँ, प्रेमी, प्रेमिका या पति होता है। यह ऐसा है कि ‘तुम मेरी पीठ खुजलाओ और मैं तुम्हारी पीठ खुजलाऊंगा।” सिर्फ मंदाना करीमी ने ही नहीं, बल्कि BB OTT फेम उर्फी जावेद ने भी साजिद खान के बिग बॉस में भाग लेने की आलोचना की है। वहीं, साजिश पर आरोप लगाने वाली सोना महापात्रा ने भी निर्माताओं की आलोचना की...

फिल्म के बदले प्रोड्यूसर के साथ सोने की थी शर्त : अंकिता लोखंडे

टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मशहूर होने के बाद हाल में बॉलीवुड में एंट्री करने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर निजी अनुभव शेयर किया है। बॉलीवुड बब्बल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक प्रोड्यूसर के साथ सोने को कहा गया था। अंकिता ने खुद को बेहद बहुत मजबूत शख्सियत बताते हुए कहा कि वह कभी किसी को अपनी तरफ गलत ढंग से नहीं देखने देतीं। लेकिन शुरुआती दिनों में वह कास्टिंग काउच की दो बार शिकार हुईं। इंटरव्यू में अंकिता ने बताया, “जब मैं केवल 19-20 साल की थी तो मुझे साउथ फिल्मों के लिए बुलाया गया था। उस दौरान एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं। उसके बाद वह बोला, आपको समझौता करना पड़ेगा।” अंकिता ने आगे बताया, “तब मैं कमरे में अकेली थी तो मैंने हिम्मत दिखाई और पूछा, ठीक है बताइए किस तरह का समझौता करना होगा मुझे? क्या मुझे पार्टियों में जाना होगा या डिनर के लिए? फिल्म के प्रोड्यूसर क्‍या चाहते हैं? लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि आपको प्रोड्यूसर के साथ सोना होगा।” इतन...

‘कपड़े उतार कर अंडरवियर में हॉट डांस करो’: प्रियंका चोपड़ा को डायरेक्टर ने कहा

प्रियंका चोपड़ा आजकल अपनी पुस्तक और इंटरव्यू को लेकर खासी चर्चा में हैं। भारतीय अभिनेत्री ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ की रिलीज के बाद ओपरा विन्फ्रे को दिए अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड में उनके शुरुआती दिनों में एक फिल्म निर्देशक ने उनके साथ बदतमीजी की थी और अंडरवियर में डांस करने को कहा था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उन्हें आज तक इस बात का दुःख और पछतावा है कि वो उस निर्देशक के खिलाफ आवाज़ नहीं उठा सकीं। बकौल प्रियंका चोपड़ा, उक्त निर्देशक ने फिल्म सेट पर उनसे कहा था कि वो अपने कपड़े उतार कर अंडरवियर में एक हॉट डांस परफॉरमेंस दें। प्रियंका चोपड़ा ने उस फिल्म और फिल्मकार के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन ये ज़रूर बताया कि अगले ही दिन उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी। इस पर ओप्रा विनफ्रे ने उनसे पूछा कि आखिर उनके भीतर इतनी हिम्मत कैसे आई? प्रियंका ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और अपनी परवरिश को दिया। #PriyankaChopra in her interview with Oprah Winfrey has revealed that she was once asked to perform 'a sultry dance and strip down to her underwear' by a filmmaker on the sets of a film...

‘साजिद खान ने पैंट से (.....) निकाल मुझे फील करने को कहा’: शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

                                 शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप यौन शोषण के आरोपित व बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान के ख़िलाफ़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर आवाज उठनी शुरू हो गई है। अब इसी कड़ी में अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म मेकर फराह खान के भाई साजिद खान पर  यौन उत्पीड़न का आरोप  लगाया है। उन्होंने बताया कि 2006 में जब वह उनसे मिलने गई थी, तो साजिद खान ने लिंग (penis) को पैंट से बाहर निकाला और उनसे ‘फील करने’ के लिए कहा। शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि यह घटना उनके पिता की मौत के कुछ दिनों के बाद की ही है। 2018 में जब भारत में #MeToo कैंपेन ने जोर पकड़ा था, तब कई महिलाओं ने साजिद खान पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का  आरोप  लगाया था। इनमें एक्ट्रेसेस सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट, आहाना कुमरा, मंदाना करीमी, मॉडल पाउला और एक  पत्रकार शामिल थी । पत्रकार ने उन पर 2018 में एक साक्षात्कार के दौरान उनके सामने अपना लिंग बाहर निकालने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।...

‘टॉप और ब्रा उतारो’ – साजिद खान ने जिया को कहा था ; बहन को बोला – ‘…मेरे साथ सेक्स करना है’

                                                     साजिद खान ने क्या किया था जिया के साथ? यौन शोषण के आरोपित व बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान के ख़िलाफ़ एक बार फिर सोशल मीडिया पर आवाज उठनी शुरू हो गई है। इस बार दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा की एक वीडियो क्लिप शेयर करके बताया जा रहा है कि साजिद खान ह्यूमर के नाम पर किस तरह लड़कियों से सेक्स की बातें किया करता था। ये क्लिप बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का एक हिस्सा है। इसमें करिश्मा कहती हैं, “मुझे याद है कि मैं अपनी बहन(जिया) के साथ साजिद खान के घर गई थी। उस समय मैं शायद सिर्फ़ 16 साल की थी। हम लोग किचन टेबल के पास थे। मैंने पतली स्ट्रिप वाला टॉप पहना था और टेबल पर झुकी हुई थी।”  वीडियो में आगे जिया की बहन कहती हैं, “वो मुझे लगातार देख रहा था और उसने अचानक कहा- “ओह इसे मेरे साथ सेक्स करना है।” मेरी बहन जिया फौरन मेरे पक्ष में आई और कहा, “तुम क्या कह रहे हो।” Reminder that Sajid Kh...

‘रोल देने के लिए अपने सामने कपडे उतारने को कहा था’, साजिद खान पर मॉडल ने लगाए गंभीर आरोप

साल 2018 में दुनियाभर में चल रहे मीटू मूवमेंट की आंच बॉलीवुड इंडस्ट्री तक पहुंची थी। उस दौरान डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। अब मॉडल पाउला ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का संगीन आरोप लगाया है। पाउला ने कहा कि जब वह 17 साल की थीं तो साजिद खान ने उन्हें अपने सामने कपडे उतारने के लिए कहा था। पाउला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट साजिद पर ये आरोप लगाए हैं। पाउला ने लिखा, ”जब मी टू मूवमेंट शुरू हुआ था तब बहुत से लोगों ने साजिद खान के खिलाफ बोला, लेकिन मैं हिम्मत नहीं दिखा सकी क्योंकि दूसरे एक्टर्स की तरह मेरा कोई गॉड फादर नहीं है। परिवार के लिए मुझे कमाना पड़ रहा था इसलिए मैं चुप रही। अब मैं अपने पेरेंट्स के साथ नहीं हूं। मैं अपने लिए कमा रही हूं।” ”अब मैं हिम्मत दिखा सकती हूं और बताना चाहती हूं कि जब मैं 17 साल की थी तब साजिद खान ने मेरा शोषण किया था। वह मुझसे गंदी बातें करते थे। उन्होंने मुझे छूने की कोशिश की। उन्होंने मुझे फिल्म हाउसफुल में रोल देने के बदले अपने सामने कपडे उतारने के लिए कहा। भगवान ही जानता है कि ये सब उन्होंने कितनी लड़कियो...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)