बी.वी.आर.सुब्रमण्यम और विजय कुमार, आईपीएस जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू होने साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि सुरक्षाबल आतंकियों और पत्थरबाजों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है। राज्यपाल की अगुवाई में अब सेना के ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इसी के साथ ही राज्य में अधिकारी स्तर पर बड़ा फेरबदल भी हुआ. इस बात का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन को अंजाम देने वाले ऑफिसरों की तैनाती जम्मू कश्मीर में कर रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के अडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) बीवीआर सुब्रमण्यम को जम्मू कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति डेपुटेशन पर हुई है। इसके अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. मुख्य सचिव के अलावा राज्यपाल के सलाहकार के तौर पर आईपीएस विजय कुमार को नियुक्त किया गया है. विजय कुमार और बीवीआर सुब्रमण्यम को अपनी सख्त छवि...