Skip to main content

Posts

Showing posts with the label karwa chauth

‘करवा चौथ नहीं करूँगी, मैं और मेरे पति इसमें यकीन नहीं रखते’: रिया कपूर, अनिल कपूर की बेटी

हिन्दू त्यौहार शुरू हुए नहीं कि विरोध में हमेशा की तरह चिखा-चिल्ली भी शुरू हो गयी। करवा चौथ नहीं मनानी मत मनाओ, लेकिन हिन्दू त्यौहारों को बदनाम मत करो। आज बॉलीवुड पश्चिमी सभ्यता में इतना डूब चूका है कि अपनी भारतीय संस्कृति तक को तार-तार करने का कोई मौका ही नहीं छोड़ा जाता। और जब कोई अनहोनी हो जाती है, फिर सहयोग की बात करते हैं।   अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने कहा है कि उन्हें करवा चौथ के गिफ्ट नहीं चाहिए, क्योंकि वो इस त्योहार में विश्वास नहीं रखती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि कोई करवा चौथ त्योहार से जुड़े ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए उनसे कोई संपर्क न करे, क्योंकि वो उस चीज को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं जिसमें उन्हें यकीन नहीं। उन्होंने कहा कि अन्य जोड़े जो इसे मनाते हैं, उनका वो सम्मान करती हैं और वो इसे एन्जॉय कर सकते हैं। रिया कपूर ने 17 अक्टूबर, 2021 को ‘हैप्पी संडे’ लिख कर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी की शुरुआत की और उसमें आगे लिखा, “ये सिर्फ मेरे लिए नहीं है, या सिर्फ हमारे लिए। मैं ऐसा हरगिज नहीं कर सकती कि मैं किसी ऐसी चीज को आगे बढ़ाऊँ जिस पर मैं विश्वास नहीं...

करवा चौथ पूजा:- 100 साल बाद बन रहा है ऐसा महासंयोग!! जानिए पूजा की उत्तम विधि, शुभ मुहूर्त और अपयश!!

करवा चौथ का त्यौहार इस बार बुधवार को मनाया जा रहा है। बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहिणी नक्षत्र है। इस दिन चन्द्रमा अपने रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।  इस दिन बुध अपनी कन्या राशि में रहेंगे। इसी दिन गणेश चतुर्थी और कृष्ण जी की रोहिणी नक्षत्र भी है। बुधवार गणेश जी और कृष्ण जी दोनों का दिन है। ये अद्भुत संयोग करवाचौथ के व्रत को और भी शुभ फलदायी बना रहा है। इस दिन पति की लंबी उम्र के साथ संतान सुख भी मिल सकता है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और इस दिन वह पूरे सोलह श्रृंगार करके पूजा करती है। पूजा के लिए मंदिर की सफाई करना, कलश सजाना और पूजा की थाली इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं। पूजा की इस थाली को ‘बाया’ भी कहते हैं, जिसमें सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं। थाली पर मिट्टी के दीये के साथ ही पूजा की और भी जरूरी चीजें रखी जाती हैं। जानिए करवाचौथ क्यों है इतना खास:-  कहते हैं जब पांडव वन-वन भटक रहे थे तो भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को इस दिव्य व्रत के बारे बताया था। इसी व्रत के प्रताप से द्रौपदी ने अपने सुहाग की लंबी उम्र का वरदान पाया ...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)