विभाजन से वोट प्राप्त करने के कांग्रेसी मंसूबे नहीं होंगे पूरे नई दिल्ली। मार्च 20, 2018. अल्पसंख्यक वाद देश के लिए घातक है. लिंगायत समुदाय को बृहद हिन्दू समाज से अलग करने के कर्नाटक काँग्रेस के निर्णय को विश्व हिन्दू परिषद ने चुनाव पूर्व विभाजन से वोट प्राप्त करने के षडयंत्र की संज्ञा देते हुए अल्पसंख्यकवाद को देश विरोधी कृत्य बताया है । विहिप के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने आज यहाँ कहा कि हम सभी को समान अधिकार के पक्षधर हैं। भारत में कोई अल्पसंख्यक - बहुसंख्यक नहीं. बल्कि सभी केवल भारत माता की संतानें हैं । विहिप संयुक्त महामंत्री ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा चुनाव की पूर्व संध्या पर लिंगायत को अलग करने के निर्णय के पीछे भी वही विभाजन से वोट प्राप्त करने की उसकी पुरानी षड्यंत्रकारी मानसिकता है। पिछले आम चुनाव से पूर्व भी उसने जैन समाज को अलग करने का प्रयास किया और कै बि नेट निर्णय से पूर्व राहुल गांघी ने इसकी घोषणा कर दी थी किन्तु , उसे मुंह ...