Skip to main content

केजरीवाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, मैक्स हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द

मैक्स अस्पतालदिल्ली सरकार ने नवजात शिशु को मृत घोषित करने के मामले में मैक्स अस्पताल की लापरवाही सामने आने पर अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है. मैक्स अस्पताल के बच्चे को मृत घोषित करने के बाद परिवार वालों ने बच्चे को जीवित पाया था. जिसके बाद पीतमपुरा के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. उसके बाद नवजात ने दम तोड़ दिया. जिसके बाद अब दिल्ली सरकार ने कार्रवाई की है. दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी कि लापरवाही के गंभीर मामले को देखते हुए मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है.
आपराधिक लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अस्पताल को पहले भी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों का इलाज नहीं करने को लेकर तीन बार नोटिस भेजे गए थे। अस्पताल को आदतन अपराधी करार देते हुए स्वास्य मंत्री ने कहा कि यहां अब नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे, अस्पताल चाहे तो पुराने मरीजों का उपचार जारी रख सकता है या उन्हें और कहीं शिफ्ट कर सकता है। उधर दिल्ली पुलिस ने अस्पताल प्रशासन को नोटिस भेजकर तीन दिन में अपना पक्ष रखने को कहा है।
अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिसम्बर 8  को मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडियाकर्मियों को इसकी जानकारी दी. मैक्स हॉस्पिटल के शालीमार इकाई का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से शुक्रवार को रद्द कर दिया गया. शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में दो नवजात शिशुओं को मृत घोषित कर दिया गया था. नवजात शिशु को मृत घोषित करने के बाद भी बच्चा जिन्दा था. गुरुवार को उसकी मृत्यु पीतमपुरा के एक नर्सिंग होम में हो गई थी.
दिल्ली सरकार ने गठित की थी जांच टीम
अरविंद केजरीवाल सरकार ने मैक्स अस्पताल के इस कारनामे के बाद जांच टीम का गठन किया था. दिल्ली सरकार द्वारा गठित जांच टीम ने अस्पताल प्रशासन को नवजात शिशु की देखभाल के पैमाने का पालन नहीं करने का दोषी पाया था. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि शालीमार बाग़ स्थित मैक्स अस्पताल के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि नवजात शिशु की मृत्यु मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई थी और इसे किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
30 नवंबर को हुई थी घटना
बीते 30 नवंबर को आशीष कुमार नाम के एक युवक की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. एक लड़का और एक लड़की का जन्म मैक्स अस्पताल के शालीमार बाग स्थित इकाई में हुआ था. दोनों बच्चों को अस्पताल प्रशासन ने मृत घोषित करके पॉलिथीन बैग में सौंप दिया था. अस्पताल प्रशासन द्वारा पॉलिथीन बैग में बच्चों को ले जाने के बाद परिजनों ने बच्चों को अपने हाथों में लिया तो लगा कि बच्चा जीवित है. बच्चे को जब दाह संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था उसी वक्त परिजनों को बच्चे के जीवित होने का एहसास हुआ. तत्काल परिजनों ने पीतमपुरा के एक नर्सिंग होम में नवजात को भर्ती कराया. इस दौरान बच्चे की मां मैक्स अस्पताल में ही थी. पीतमपुरा के जिस नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था वहां के निदेशक डॉ संदीप गुप्ता ने बताया कि पहले दिन से ही वे हारी हुई लड़ाई लड़ रहे थे और लाख प्रयासों के बावजूद बच्चे को नहीं बचाया जा सका. उन्होंने कहा कि 30 नवंबर को जब उनके पास बच्चे को लाया गया था तो उसी वक्त बच्चे की स्थिति काफी खराब थी और बच्चे को किसी तरह जिंदा रखा गया था.
मैक्स अस्पताल की घोर लापरवाही
मामले में मैक्स अस्पताल की लापरवाही उजागर हुई. मैक्स अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों को दोषी मानने से इनकार कर दिया था और कर्मियों पर कार्रवाई की बजाए मैक्स अस्पताल शोक ने संदेश जारी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ ली थी. बच्चों के पिता ने मैक्स अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था वे अपने बच्चे को तब तक नहीं लेंगे जब तक दोनों डाक्टरों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. आशीष कुमार ने अपनी पत्नी को भी न्याय मिलने तक अस्पताल से डिस्चार्ज करने से इंकार कर दिया है.
दिल्ली सरकार ने जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यह कार्रवाई की. इससे पहले सत्येंद्र जैन ने कहा था कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कुछ गलतियां पाई गईं थीं. दूसरी तरफ मैक्स अस्पताल में मृत घोषित नवजात के दम तोड़ने के बाद परिवार वाले अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए थे.
इससे पहले जीवित बच्चे को मृत बताने वाले मामले में 3 सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल ने अपनी रिपोर्ट सौंपी थी. मैक्स हॉस्पिटल में हुई इस घटना के प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला कि शिशु जीवित था या नहीं इसकी जांच के लिए ईसीजी ट्रेसिंग नहीं की गई और नवजात के शरीर को लिखित निर्देश दिए बगैर परिवार वालों को सौंप दिया गया.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...