Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gujarat chief minister

क्या अमित शाह होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री ?

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  हिमाचल और गुजरात चुनाव के नतीजे आ चुके है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार बनाने की कवायत शुरू हो चुकी है। केंद्र में जब से नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है तभी देश के अधिकतर राज्यों में बीजेपी अपनी जीत का परचम लहरा चुकी है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से कांग्रेस का हर राज्य से पत्ता साफ़ होता जा रहा है। अब महज ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार बची है। गुजरात चुनाव में बीजेपी ने लगातर 6वीं बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।  गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रखने में सफल रही है। कांग्रेस ने हालांकि यहां पांच वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले अपने आंकड़ों में सुधार किया है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने कुल 99 सीटों पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस को यहां 77 सीटों पर जीत मिली। निर्दलीयों ने तीन, भारतीय ट्रायबल पार्टी को दो व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक सीट मिली है। भाजपा ने पूरे गुजरात व दिल्ली में जीत की खुशी मनाई, हालांकि प्रधानम...

गुजरात के इस मुख्यमंत्री की पाकिस्तानी फौज ने कर दी थी हत्या, बाद में मांगी थी माफी

गुजरात के तत्कालीन गवर्नर एनएन कानूनगो (बीच में) के साथ मुख्यमंत्री बलवंत राय मेहता (एकदम दाहिने)। (फोटो- एक्सप्रेस आर्काइव) गुजरात विधानसभा में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी सभाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कैम्पेन छेड़ रखा है। कांग्रेस ने इसी के तहत ट्विटर पर हैशटैग नो योर लिगेसी नाम से एक प्रश्नमाला की सीरीज शुरू की है, जिसका मकसद राज्यवासियों को गुजरात के विकास में कांग्रेस के योगदान की याद ताजा कराना है। इसी सीरीज में कांग्रेस ने पिछले दिनों एक सवाल पूछा, गुजरात के कौन से पूर्व मुख्यमंत्री को भारत में पंचायती राज का वास्तुकार कहा जाता है? इसके लिए चार ऑप्शन दिए गए हैं। आनंदीबेन पटेल, केशूभाई पटेल, नरेंद्र मोदी और बलवंत राय मेहता। जवाब देने वालों में 43 फीसदी लोगों ने सही जवाब दिया है। उनलोगों ने बलवंत राय मेहता को पंचायती राज का वास्तुकार बताया है। बता दें कि बलवंत राय मेहता अब तक देश के पहले और आखिरी ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जिनकी हत्या दुश्मन देश ने की थी। उनकी हत्या 19 सितंबर, 1965 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी वा...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)