मुंबई में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। ग्राहक बनकर पहुँचे क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 32 वर्षीय एक मॉडल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जुहू स्थित फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान एक टीवी सीरियल की अभिनेत्री और एक मॉडल को छुड़ाया भी गया, पुलिस के अनुसार, यूनिट 7 के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि ईशा खान एक हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति रैकेट चला रही और अभिनेता और मॉडल प्रोवाइड करने का दावा करती है, इसके बाद एक डमी ग्राहक ने खान से संपर्क किया, जिसने उससे 4 लाख रूपए की मांग की। गिरफ्तार की गई मॉडल के ऊपर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक इस मॉडल ने अपने रैकेट में टीवी एक्टर्स और मॉडल्स को शामिल किया हुआ था। वहीं इस दौरान दो अन्य अभिनेत्रियों को छुड़ाया भी गया। जाँच टीम ने इस पूरे मामले में ईशा खान नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो इस सेक्स रैकेट को चलाया करती थी। मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि ईशा खान काफी समय से मुंबई के बड़े होट...