गेस्ट हाउस कांड के दौरान मायावती को बीजेपी के तत्कालीन विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने बचाया था आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार नारी किसी भी जाति अथवा धर्म से हो, अपनी शीलता पर बहुत नाज़ होता है। और जब कोई उसकी शीलता भंग करता है या करने का प्रयास करता है, वह क्षण उस महिला का बहुत ही दुःखद क्षण होता है। जिसे वह अपने जीवन की अंतिम साँस लेने तक नहीं भूल पाती, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती अपने साथ होने वाले सम्भावित बलात्कार को भूल समाजवादी पार्टी से समझौता कर लेती हैं। जो किसी समय स माजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के दोबारा साथ आने की संभावनाओं का अंत हो गया था। मायावती ने लखनऊ गेस्टहाउस कांड का याद कर मुलायम से दोस्ती से इनकार कर दिया था। लखनऊ गेस्टहाउस कांड का हवाला देकर ही वह दोनों नेताओं की दोस्ती के अगुवा लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि वैसी घटना लालू की बहन-बेटी के साथ हुई होती तो वह गठबंधन की बात कभी नहीं करते। लेकिन अब वही माया कुर्सी की खातिर गेस्टहाउस को अपने आंचल में छुपाकर 23 वर...