Skip to main content

Posts

Showing posts with the label defamation case

मानहानि केस: जेटली को नहीं मंजूर केजरीवाल की माफी!

आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आजकल ‘माफी मोड’ में चल रहे हैं। वो हर उस शख्स से माफी मांग रहे हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने सार्वजनिक तौर पर गंभीर से गंभीर इल्जाम लगाए और आगे बढ़ चले। इस कड़ी में अरविंद केजरीवाल पंजाब के पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, बीजेपी नेता नितिन गडकरी और कांग्रेस नेता सिब्बल से माफी मांग चुके हैं।  अब चर्चा ये है कि क्या वो केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी माफीनामा भेजेंगे? हालांकि, अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि क्या केजरीवाल ने अरुण जेटली को कोई पत्र भेजा या नहीं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के वकील इस केस से जुड़े अरुण जेटली के वकीलों से संपर्क में हैं।  इस बीच आजतक को सूत्रों से ये जानकारी भी मिली है कि अरुण जेटली केजरीवाल के माफीनामे को कबूल नहीं करेंगे। इस मसले पर आम आदमी पार्टी नेता अल्का लांबा ने आजतक से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल की माफी से दिल्ली संतुष्ट है। उन्होंने कहा, ‘सीएम की सोच थी कि माफी...

केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी

आम आदमी पार्टी के संयोजक सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ असम के एक स्थानीय अदालत की ओर से गिरफ़्तारी को लेकर एक जमानती वारंट जारी किया गया है. यह कार्यवाई पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में हाजिर न होने पर किया गया है. हालाँकि यह जमानती वारंट जारी किया गया है.  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय सूचना आयोग को चिट्टी लिख प्रधानमंत्री की शिक्षा से जुड़ी जानकारी सावर्जनिक करने की मांग की थी और इसी दौरान उन्होंने पीएम के शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल खड़े किये थे. इस मुद्दे को लेकर ही एक निचली अदालत में उन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था. इस मामले में पेशी के लिये अरविन्द केजरीवाल के तरफ से समय की मांग की गयी थी पर अदालत ने केजरीवाल की अर्जी को ख़ारिज कर दिया है. केजरीवाल ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव की व्यस्तताओं का हवाला देते हुए पेशी के लिए अदालत से मोहलत मांगी थी. पर अदालत ने उसे ख़ारिज कर उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया है. दिल्ली के सीएम ने 15 दिसंबर को किए अपने ट्वीट में पीएम मोदी पर हमला करते हुए लिखा- “मोदीजी 12 वीं पास हैं। उसके बाद की ड...

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)